Breaking News

मिशन 2022 से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा सपा का दामन

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हाथ का साथ छोड़कर साइकिल की सवारी कर ली है। दो पूर्व मंत्रियों, आर.के. चौधरी (लखनऊ) और जय नारायण तिवारी (सुल्तानपुर) ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी।

आर.के. चौधरी बहुजन समाज पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।जय नारायण तिवारी कल्याण सिंह सरकार में मंत्री थे। बीएसपी से टूटकर बने जनतांत्रिक पार्टी के सदस्य रह चुके हैं। पत्रकारों से बात करते हुए, पूर्व मंत्रियों ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन और भ्रमित हो गई है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी में ‘घुटन’ महसूस कर रहे थे।