Breaking News

माघ स्नान आज से शुरू, जानें मुहूर्त, राहुकाल का समय

आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से माघ मॉस शुरू हो रहा है। आज से माघ स्नान भी शुरू हो जायेगा। इसी के साथ ही प्रयागराज में एक माह का कल्‍पवास भी शुरू हो जाएगा। आज राहुकाल का समय प्रात: 10.30 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक रहेगा।

माघ कृष्ण पक्ष प्रारंभ। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। शिशिर ऋतु। 29 जनवरी,  शुक्रवार, 2021,  9 माघ (सौर) शक 1942, 16, माघ मास प्रविष्टे   2077, 15, जमादि उस्सानी सन् हिजरी 1442, माघ कृष्ण प्रतिपदा रात्रि 11.42 बजे तक उपरांत द्वितीया, आश्लेषा नक्षत्र रात्रि 3.21 बजे तक तदनंतर मघा नक्षत्र, आयुष्मान योग सायं 5. 27 बजे तक पश्चात् सौभाग्य योग, बालव करण, चंद्रमा रात्रि 3.21 बजे तक कर्क राशि में उपरांत सिंह राशि में।