Breaking News

भोजपुरी फिल्म ‘लव यू दुल्हिन’ का नया गाना आउट, आलोक कुमार और पूजा पाठक की जोड़ी ने मचाया धमाल

भोजपुरी कलाकार आलोक कुमार, विकास झा और प्रतिभा पांडे स्टारर फिल्म ‘लव यू दुल्हिन’ का नया गाना आज रिलीज कर दिया गया है। इस नए गाने का नाम है रस छलकत जाए। ये एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसे आज ही वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने में आलोक कुमार और पूजा पाठक की जोड़ी बनाई गई है। जो एक दूसरे के साथ रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल लिखे हैं सुधीर कुमार ने, और इसका म्यूजिक दिया है धनंजय मिश्रा ने। गाने को आवाज़ देने वाले गीतकार हैं देवानंद झा और प्रियंका सिंह। देखिए इस गाने को यहां-