Breaking News

भारत में कोरोना का कोहराम, एक दिन में 2003 लोगों ने तोड़ा दम- अकेले महाराष्ट्र में1409 मौतें

देश में कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। पूरी दुनिया में चीन से फैले कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। भारत में भी इस जानलेवा बीमारी के कारण अबतक हजारों की मौत हो चुकी है। इस जानलेवा वायरस ने भारत में मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 2003 लोगों की जान ले ली। सबसे ज्यादा 1409 मौतें महाराष्ट्र में हुईं।

पिछले 24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आए हैं और 2,003 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,54,065 हो गई है, जिनमें से 1,55,227 सक्रिय मामले हैं, 1,86,935 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 11,903 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus Outbreak Updates: Bihar's COVID-19 cases reach 6,289 ...

जानकारी के अनुसार ये जो 2003 लोगों की जान गई है इनमें सबसे ज्यादा 1409 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। एक दिन में इतनी मौतें होने के बाद महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि इनमें काफी मौतें पहले हो चुकी थीं जिन्हें उस वक्त किन्हीं कारणों से नहीं जोड़ा जा सका था। अब मृतकों का संशोधित आंकड़ा जारी किया जा रहा है। इन आंकड़ों के चलते महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 5537 हो गया।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी रिकॉर्ड 437 संक्रमितों ने दम तोड़ा। ये दिल्ली में अब तक हुई मौतों में सबसे अधिक है। यहां मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के करीब पहुंच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हजार 903 हो गई है।