Breaking News

भाग्यशाली लड़कियों की होती है अलग पहचान, पल भर में कर देती है सब ठीक

ऐसा कहा जाता है कुछ लोग अच्छे भाग्य के साथ जन्म लेते हैं और भी यह लोग जहां भी कदम रखते हैं वहां पर खुशहाली छा जाती है. अधिकतर आपने बड़े बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि शादी के बाद इसके भाग्य बदल गए या इस बच्चे के जन्म के बाद उसके घर की स्थिति सुधर गई. कहा जाता है कि कुछ लोग इतने ज्यादा भाग्यशाली होते हैं कि वो अपने आसपास की चीजों को भी उतना ही भाग्यशाली बना देती है. आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भाग्यशाली लड़कियों की पहचान क्या होती है.

शुभ चिन्ह

सामुद्रिक शास्त्र के हिसाब से जिन लड़कियों के पैर के तलवे में शंख , चक्र और कमल का चिन्ह बना होता है वो लड़कियां बहुत ही लकी और भाग्यशाली मानी जाती है. ऐसी लड़कियां जीवन में बहुत आगे बढ़ती हैं और सफलता प्राप्त करती है. लड़कियों के पैर के अंगूठे चढ़े और गोलाई एवं लालिमा लिए हुए होते हैं वो लड़कियां खुद से ज्यादा दूसरों के लिए लकी होती हैं और उनका फायदा कराती है.

तिलों का भाग्य से संबंध

जिन लड़कियों के शरीर के दाएं हिस्से की तुलना में बाएं हिस्से में अधिक से अधिक तिल होते हैं, वो अपने परिवार के लिए बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती है और अपने ससुराल के लिए भी बहुत लकी होती है. उनके परिवार में हर तरीके की सुविधाएं उपलब्ध होती है.

माथा हो चौड़ा

जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है. उनका भाग्य बहुत अच्छा होता है यदि किसी महिला का माथा तीन अंगुल से ज्यादा चौड़ा है या चंद्रमा के आकार का बना है तो ऐसी लड़कियां घर में सुख समृद्धि लाती हैं . यह जिस घर में भी जाती है उसका कल्याण हो जाता है और कोई कमी नहीं रहती है.

लंबी उंगलियां

जिन लड़कियों की उंगलियां बहुत लंबी और सुंदर होती है वह अपने पति के लिए बहुत ही लकी मानी जाती है. इन लड़कियों के पति हर क्षेत्र में नाम कमाते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं उनके व्यापार में भी तरक्की होती रहती है.

लकी राशियां

वे लड़कियां जिनकी राशि धनु, कर्क ,मीन और वृष होती है . वह बेहद भाग्यशाली मानी जाती है बहुत ही कम मेहनत में इन्हें अच्छी सफलता प्राप्त होती है . इस राशि की लड़कियां अपनी मेहनत से किसी भी काम में सफलता प्राप्त कर लेते हैं.