Breaking News

भगवान जगन्नाथ का अंगरक्षक है ये ‘बाहुबली’, डील-डौल ऐसा कि सलमान-ऋतिक भी इनके आगे फेल

जगन्नाथ पुरी धाम के बारे में कौन नहीं जानता है। भगवान जगन्नाथ-भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार श्रीकृष्ण का ही एक रुप हैं। इनका ओडिशा स्थित पुरी शहर में एक भव्य मंदिर भी बना हुआ है। लेकिन आज हम आपको इस मंदिर के अंगरक्षक के बारे में बताने जा रहे हैं। जो भी श्रद्धालु इस मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए आता है, उसका ध्यान एक बार भगवान जगन्नाथ के अंगरक्षक पर जरुर जाता है।

भगवान का रक्षक ये बाहुबली, बॉडी के ...

अनिल गोचीकर मंदिर में एक अंगरक्षक के तौर पर नियुक्त हैं। वो अपनी बाहुबली जैसी सॉलिड बॉडी और कद के लिए प्रसिद्ध हैं। दिखने में वो किसी एक्टर या मॉडल से कम नहीं हैं। अनिल कोई आम इंसान नहीं हैं, वह 7 बार मिस्टर ओडिशा रह चुक हैं। साथ ही 3 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। इसमें इन्होंने दो बार गोल्ड (2017 और 2019) और एक बार सिल्वर (2018) खिताब जीता है। अनिल के परिवारवाले भी मंदिर में सेवक रह चुके हैं। उनके बड़े भाई मंदिर में एक सेवक हैं और इनके माता-पिता भी महाप्रभु के सेवक थे। अब अनिल भी महाप्रभु की सेवा कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। अनिल प्रभु के स्नान के लिए पानी देने का कार्य (गराबड़ु सेवा), अंगरक्षक का कार्य (बड़द्वार), और मंदिर ट्रेजरी वैन का संचालन (हड़प सेवा) करते हैं।

भगवान का रक्षक ये बाहुबली, बॉडी के ...

जब अनिल से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों के मुताबिक, एक बार जब मुगलों ने श्रीमंदिर पर हमला किया तो उनके पूर्वजों ने महाप्रभु की मूर्ति को पाताली किया था यानि उनकी मूर्ति को ले जाकर छिपा दिया था, ताकि उसे नुकसान ना पहुंचे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाप्रभु की मूर्ति बहुत ज्यादा वजनी है, ऐसे में इसे ले जाकर छिपाना काफी मुश्किल काम था।

भगवान का रक्षक ये बाहुबली, बॉडी के ...

अपने खाने पीने को लेकर अनिल ने बताया कि वो हर दिन सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर उठ जाते हैं। इसके बाद नाश्ते में 150 ग्राम अंकूरित मूग और 1 नारियल खाने के बाद जिम्नेशियम जाते हैं। फिर सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर वो पनीर, मशरूम, पालक का साग, चावल, वेट प्रोटीन का सेवन करते हैं। उसके बाद करीब साढ़े 12 बजे चावल, पनीर, सोयाबीन, दही सलाद खाते हैं। उसके बाद 3 बजे सब्जी रोटी और एक या दो केले खाते हैं और फिर वो जिम्नेशियम जाते हैं। यहां अनिल करीब 3 घंटों तक फिजिकल एक्सरसाइज करते हैं। अनिल ने बताया कि उनकी सोसाइटी के बच्चों को स्कूल की पढ़ाई के बाद अखाड़े में जाना अनिवार्य है।

Meet bodyguard of Lord Jagannath dominates social media

ओडिशा के साथ-साथ अनिल अपनी लुक की वजह से सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। कई श्रद्धालु भी अनिल को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते रहते हैं। अनिल के बड़े भाई बॉडी बिल्डर हैं, इसलिए अनिल का भी इस तरफ रुझान होना काफी साधारण बात है। उन्होंने बड़ी मेहनत की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम बनाया है। फिलहाल वो अपने खेल के साथ-साथ श्रीधाम पूरी में भगवान जगन्नाथ की सेवा करने का काम भी करते हैं। अनिल के बारे में खास बात यह है कि खेल से जुड़ने के बाद भी उन्होंने कभी नॉनवेज को हाथ नहीं लगाया। वो अपनी पूरी जिंदगी शाकाहारी ही बने रहे।