Breaking News

बड़े अंधविश्वासी है बॉलीवुड के ये सितारे, ये पहनती है 10 अंगूठियां

जब लोग किसी मुसीबत में पड़ते है, तो वे भगवान का सहारा लेते है | और जब कुछ लोग किसी चीज को लेकर आशंकित होते है या डरने लगते है, तो वे अन्धविश्वास का सहारा लेते है | अन्धविश्वास से जुड़े लोगो को लगता है कि इन चीजों से उनकी मुसीबते टल जाएगी और जीवन से नकारात्मकता दूर हो जायेगी | अपने अक्सर आम लोगो को अन्धविश्वास भरी बाते या इससे जुड़े कोई काम करते देखा होगा | लेकिन आपको बता दे सिर्फ आम आदमी ही नहीं कई बड़े फ़िल्मी सितारे भी अन्धविश्वास से घिरे हुए है | आज हम आपको उन्ही अंधविश्वासी सितारों के बारे में बताने जा रहे है |
अमिताभ बच्चन
 
 
आज की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का | जी हाँ आपको भले ही ये नाम सुनकर हैरानी हो रही हो, लेकिन ये सच है | अमिताभ बच्चन की सभी गाड़ियों के नंबर 2 या 4 से ही शुरू होते है | उनकी हर गाडी की नंबर प्लेट पर नंबर की शुरुआत 2 या 4 से जरूर होती है |
सलमान खान
 
 
बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान के हाथ में आसमानी कलर का एक ब्रेसलेट तो जरूर देखा होगा | उनका ये ब्रेसलेट हमेशा उनके हाथ में बंधा होता है | यहाँ तक की फिल्मो के लिए भी कभी उन्होंने अपना ये ब्रेसलेट नहीं उतारा | जानकारी के अनुसार सलमान इस ब्रेसलेट को बहुत लकी मानते है | ये उनके पिता ने उन्हें गिफ्ट किया था |
कैटरीना कैफ
 
 
कैटरीना की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है | उन्होंने लम्बे समय से बॉलीवुड में अपनी जगह को बनाये रखा है | साल 2007 में कैटरीना की फिल्म आयी थी ‘नमस्ते लंदन’ | उस समय कैटरीना अपनी फिल्म की सफलता के लिए अजमेर शरीफ दरगाह पर गयी थी | उस समय उनकी फिल्म हिट हुयी, तब से लेकर आज तक कैटरीना अपनी हर फिल्म की रिलीज़ से पहले अजमेर शरीफ जरूर जाती है |
एकता कपूर
 
 
एकता कपूर को सबसे बड़ी अंधविश्वासी कहा जाता है | क्योंकि वे अपने हर काम में ज्योतिष की मदद लेती है, इतना ही नहीं उनके हाथो की अंगुलियां अंगूठियों से भरी रहती है | वे अपने किसी भी सीरियल या फिल्म का नाम, शूटिंग, रिलीज़ ज्योतिषी की सलाह पर ही रखती है |
दीपिका पादुकोण
 
 
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय से लोगो के दिलो में अच्छी जगह बनाई है | दीपिका पादुकोण अपनी किसी भी फिल्म के रिलीज़ से पहले मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में जरूर जाती है | साल 2018 में आयी फिल्म पद्मावत की रिलीज़ से पहले भी दीपिका यहाँ पहुंची थी |