Breaking News

बॉलीवुड क्वीन कंगना ने दिल्ली सीएम पर साधा निशाना, ट्वीट कर कसा तंज

बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood actress) कंगना रनौत ने इस समय सोशल मीडिया में काफी अच्छी धाक जमाकर (Fiercely) रखी है। सोशल मीडिया (social media )पर काफी चर्चे पर हैं। कंगना इन दिनों फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर छायी हुई है। बेखौफ धड़ाधड़ा बोलने वाली कंगना रनौत ने एक बार फिर से उन्होंने ट्वीट के जरिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। रिंकू शर्मा हत्या मामले में कंगना लगातार अरविंद केजरीवाल पर अपना आक्रामक रूप बनाए हुए हैं।

ट्वीट कर साधा निशाना

कंगना ने ट्विटर पर एक महिला का वीडियो शेयर किया है जो मृत रिंकू शर्मा के बारे में बता रही हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए कहा कि ‘अरविंद केजरीवाल शर्म कीजिए! इस हत्या की कही न कही जिम्मेदार आप और आपकी राजनीति दल हैं। उन्हें लगता है कि दिल्ली उनकी जिहादी सत्ता है। सिर्फ राम-राम कहने के लिए खुलेआम हत्या कर दी गई। रिंकू अपने परिवार का मात्र एक सहारा था। उसकी वजह से ही परिवार का भरण पोषण होता था। कुल का एक दीपक था वो भी बुझ गया। रिंकू काफी सीधे सरल स्वभाव का था। उसकी किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ था। अपने काम से काम रखता था।

जय श्री राम कहने पर होगी हत्या

यह पहली बार नहीं हैं, इससे पहले भी कंगना ने सीएम केजरीवाल पर तंज कसा था। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘अरविंद केजरीवाल जी रिंकू शर्मा के पिता के दर्द को महसूस करें और अपने बच्चों या परिवार के सदस्यों के बारे में सोचें…ऐसा न हो कि किसी दिन कोई और हिंदू जय श्री राम कहने पर सामूहिक रूप से मार दिया जाए।’ रिंकू शर्मा की हत्या के बाद पूरे देश में सियासत काफी गरम है। दूसरी तरफ खबर आ रही हैं, कि रिंकू मामले में एक बड़ा वर्ग आरोप लगा रहा है कि उसकी हत्या राम मंदिर के लिए चंदा मांगने की वजह से हुई है।

हालांकि पुलिस के मुताबिक एक जन्मदिन पार्टी में रिंकू पर चाकू से हमला हुआ था और उस पर हमला करने वाले सभी लोग उसे जानते थे। इस घटना के बाद से अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार ट्वीट पर ट्वीट करके दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को असफल बता रही हैं।हालांकि कंगना अरविंद केजरीवाल को सलाह देकर ट्रोल भी हो रही हैं। कई यूजर्स ने लिखा है- केजरीवाल जी को अपना काम अच्छे से पता है।