Breaking News

बॉयफ्रेंड को लेकर इस भारतीय महिला बल्लेबाज का बड़ा खुलासा, फैंस के सवाल पर दिए ऐसे एक्सप्रेशन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धमाकेदार बल्लेबाज प्रिया पुनिया अपने दमदार खेल के लिए जानी जाती है लेकिन वह यूएई में आयोजित हुए महिला टी-20 चैलेंज में शामिल नहीं हो पाई। जिस वजह से प्रिया पुनिया के फैंस काफी निराश हो गए थे लेकिन अपने फैंस के लिए प्रिया पुनिया हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। अपने अकसर फैंस से रूबरू होती है। तो लोग भी उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ खूबसूरती की तारीफ करते है लेकिन अब प्रिया पुनिया ने फैंस के बीच अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बहुत बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल प्रिया पुनिया इंस्टाग्राम पर अकसर फैंस से रूबरू होती है। ऐसे में हाल ही में वह फैंस से जुड़ी। जिसमें एक यूजर ने प्रिया पुनिया से उनके बॉयफ्रेंड के बारे में पूछा। जिस पर प्रिया ने भी काफी मजेदार जवाब दिया। खास बात ये है कि फैंस को भी उनका जवाब काफी पसंद आया है। प्रिया पुनिया ने इस सवाल पर फैंस के मजेदार रिएक्शन दिए थे। इस रिएक्शन को देखकर लग रहा है कि उन्होंने बड़े ही स्मार्ट तरीके से इस सवाल का जवाब दिया है। जिसे फैंस काफी कर रहे है। उनके इस रिएक्शन पर फैंस कमेंट भी कर रहे है।

बता दें कि प्रिया पुनिया भी विराट कोहली के गुरु राजुकुमार शर्मा से क्रिकेट कोचिंग लेती थी। उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट जगत में साल 2019 में कदम रखा है। प्रिया पुनिया ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 फरवरी 2019 को खेला था। उन्होंने भारत के लिए अब तक 5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले हैं। वनडे इंटरनेशल में उनका सर्वाधिक स्कोर 75* रन है।