Breaking News

बैंक लूट में शामिल लोजपा जिलाध्यक्ष का पुत्र समेत दो अपराधी रांची से गिरफ्तार

बिहार की नालंदा जिला पुलिस ने बैंक लूट में शामिल नालंदा जिले के लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिलाध्यक्ष के पुत्र समेत दो अपराधियों को झारखंड की राजधानी रांची से आज गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नालंदा जिले में दिसंबर 2019 में राजगीर और एकंगरसराय के ग्रामीण बैंक में लूट हुयी थी। इसके बाद पुलिस इस लूटकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही थी। बैक लूट कांड कांड में शामिल दो अपराधियों को नालंदा जिले की विशेष पुलिस टीम ने रांची के बरियातु थाना इलाका से आज गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में लोजपा के नालंदा जिलाध्यक्ष राजू पासवान का पुत्र शशि पासवान और बिहारशरीफ के गढ़पर निवासी प्रभात कुमार सिंह का पुत्र गोल्डी शामिल है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों का चेन जहानाबाद के एक गिरोह से जुड़ा है, जो अंतर राज्यस्तर पर बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।