Breaking News

बृहस्पतिवार के दिन इन उपायों को करने से विवाह और रोजगार के बनते हैं योग

सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। वैसे ही गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति देव को समर्पित होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान बृहस्पति देव के पूजा, उपासना और उपाय करने से उनका फल बहुत शीघ्र प्राप्त होता है। माना जाता है कि बृहस्पति देव के उपाय करने से उनका आशीर्वाद जल्दी ही प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पतिवार को बृहस्पति देव के उपाय करने से शिक्षा, नौकरी, विवाह और संतान आदि के रूप में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि भगवान बृहस्पति देव अत्यंत दयालु हैं, जो कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से और श्रद्धा भाव से भगवान बृहस्पति देव को याद कर उनकी पूजा अर्चना करता है और उपाय करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।

बृहस्पति देव के उपाय

  • बृहस्पतिवार के दिन प्रातः स्नानादि कर पवित्र हो जाएं। फिर पीले रंग के वस्त्र पहनकर भगवान बृहस्पति देव के मंदिर जाकर केले के पेड़ की पूजा करें। केले के पेड़ पर हल्दी, गुड़ और चने की दाल चढ़ाएं। हल्दी वाला जल अर्पित करें। केले के पेड़ के पास बैठकर बृहस्पतिवार व्रत कथा का पाठ भी करें।
  • इस दिन संभव हो तो व्रत रखें साथ ही भगवान बृहस्पति देव की उपासना करें।
  • पीला रंग बृहस्पति देव को बहुत पसंद है इसलिए बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग का ज्यादा-से-ज्यादा उपयोग किया जाना चाहिए। जैसे -पीले रंग के कपड़े दान करें। हाथ में या गले में
  • पीले रंग का धागा जरूर पहनें। पीले फल गाय को खिलाएं। पीला खाना अवश्य खाएं। पीले खाने का दान भी करें। पीला चंदन लगाएं।
  • नहाने के पानी में हल्दी डालकर नहाएं। इस आसान उपाय को करने से बहुत जल्द भगवान बृहस्पति की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
  • केले का पेड़ की जड़ को पीले कपड़े में बांधकर पीले धागे में लपेटकर अपने गले में पहनें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपाय करने से भगवान बृहस्पति देव की कृपा हो जाती है।
  • प्रत्येक बृहस्पतिवार को चने की दाल दान जरूर करें।