Breaking News

बांग्लादेश में हिंदू लड़की की हत्या, नाले में फैका शव

बांग्लादेश के खुलना में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक शादीशुदा शख्स ने अपनी हिन्दू प्रेमिका का सिर काटकर कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 7 नवंबर, 2022 की है। लड़की का नाम कविता और आरोपी का नाम अबु बकर है। अबु और कविता के बीच कई दिनों से उनके बीच झगड़ा चल रहा था।

इस दौरान आरोपी ने प्रेमिका का कत्ल कर दिया है। पुलिस ने बताया कि अबु व कविता रिलेशन में थे। कविता को नहीं पता था कि अबु शादीशुदा है। जब इसके बारे में लड़की को पता चला तो लड़की ने इसका विरोध किया। इसे तंग आकर अबु ने कविता का कत्ल कर दिया और उसके शरीर के 3 टुकड़े कर शव को नाले में बहा दिया।