Breaking News

बलूचिस्तान में जरदस्त बम धमाका, दो की मौत 28 दर्जनों घायल

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan) के क्वेटा एवं सिबी शहरों शनिवार को दो बम धमाके हुए। दो बम विस्फोटों में कम से कम दो लोगों की मौत को गई। वहीं 28 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार पहला विस्फोट शुक्रवार को सिबी में हुआ। इस दौरान 24 लोग घायल हो गए और इसके कुछ घंटों बाद क्वेटा में दूसरा धमाका हुआ। इसमें स्पष्ट रूप से कश्मीर दिवस रैली को निशाना बनाया गया था। क्वेटा में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत और चार अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों शवों को क्वेटा सिविल अस्पताल ले जाया गया है। क्वेटा के उपायुक्त औरंगजेब बादिनी और एक सेवानिवृत्त मेजर ने शुरुआती जांच में इस बात का संकेत दिया कि यह विस्फोट कश्मीर एकजुटता दिवस रैली को निशाना बनाकर की गई थी। ये इलाके से गुजर रही थी। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि पाक ने जन रैलियां आयोजित कर शुक्रवार को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाया। भारत,पाक को स्पष्ट रूप से कह चुका है कि भारत के अंदरूनी मामलों पर बोलने का उसे कोई भी अधिकार नहीं है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और बने रहेंगे।