Breaking News

बड़ी कार्यवाई : क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज की FIR, जानिए क्या है मामला

सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक एडिडेट वीडियो सोशल मीडिया पर कई दिनों से वायरल किया जा रहा था। वायरल वीडियो को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। इस वीडियो को 11 लोगों ने रिट्वीट भी किया था। इसे लेकर सीएम शिवराज अब सख्त हैं। उन्होंने रविवार को ही चेतावनी दी थी कि इसे शेयर करने वालों पर शख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 12 जनवरी 2020 को विपक्ष में रहते हुए कमलनाथ सरकार की शराब नीति पर बोलते हुए एक 2 मिनट 19 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था। आरोप है कि उस वीडियो में छेड़छाड़ कर एक 9 सेकंड का वीडियो तैयार किया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। 9 सेकंड के कथित वीडियो में सीएम शिवराज सिंह चौहान को यह कहते हुए दिखाया गया है कि ‘दारू इतनी फैला दो कि पीयें और पड़े रहें’।

वीडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शेयर करने वाले लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। सीएम ने कहा था कि जो भी लोग इस वीडियो को शेयर करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था।

रविवार को ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने वायरल वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल दोपहर 1.50 बजे शेयर किया था। दिग्विजय सिंह के वीडियो को 11 लोगों ने रिट्वीट भी किया था। विवाद बढ़ने के बाद दिग्विजय सिंह ने वीडियो डिलीट कर दिया है। अब भोपाल क्राइम ब्रांच ने बीजेपी की शिकायत पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही वीडियो को रिट्वीट करने वाले 11 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।