Breaking News

बचपन की दोस्त संग इस क्रिकेटर ने की शादी, 7 फेरों से पहले पत्नी के सवाल ने उड़ाए सबके होश

हर इंसान के लिए एक अच्छा और खूबसूरत जीवनसाथी ढूंढ़ना बेहद मुश्किल काम होता है, मगर भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को कम उम्र में ही अपना जीवनसाथी मिल गया था।

उन्हें काफी देर बाद इस बात का एहसास हुआ मगर वह अपने बचपन के प्यार को पत्नी बनाने में सफल रहे।भुवनेश्वर की जीवनसंगिनी का नाम है नूपुर। दोनों ही मेरठ के रहने वाले हैं और एक दूसरे के पड़ोसी भी थे।

नुपूर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। यह दोनों एक दूसरे को लगभग 12-13 साल की उम्र से जानते हैं। हालांकि दोनों ने बहुत दिनों बाद एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।जब इन दोनों के बीच डेटिंग शुरू हुई तब भुवनेश्वर यूपी के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे और भारतीय टीम के लिए उन्हें नहीं चुना गया था।

इन दोनों की लव स्टोरी का पता घर वालों को भी नहीं था बल्कि इस बात की जानकारी किसी बाहरी शख्स से भुवनेश्वर के घरवालों को हुई। भुवनेश्वर ने गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैम्पियन मेंइस बारे में खुलकर बताया था कि किसी बाहर के शख्स ने नूपुर और उनके बारे में उनके घर में जाकर ये बात बता दी थी।

मगर नुपूर के घर वालों से शादी के लिए मिलने से पहले ही नुपूर ने भुवनेश्वर का इंटरव्यू ले लिया था और यह पूछा था कि, “क्रिकेट तो ठीक है मगर नौकरी क्या करते हो।” इस बात के बारे में भी भुवनेश्वर ने गौरव कपूर के शो में ही बताया।

जब घरवाले मान गए तब दोनों ने शादी की। दोनों 23 नवंबर 2017 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे। नुपूर को कई बार स्टेडियम में भी स्पॉट किया गया है, हालांकि वह बहुत लो प्रोफाइल मेंटेन करती हैं।

नुपूर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार उन्हें जानवरों से बहुत प्यार है। वह खाने की भी काफी शौकिन हैं और घूमना भी उनको खूब पसंद है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।