Breaking News

फिल्मो में कभी नजर नहीं आये फेमस सितारों के ये भाई बहन, हमशक्ल है ये तो

बॉलीवुड के कलाकार हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते है | कई बार देखने को मिलता है कि बॉलीवुड के इन कलाकारों के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी कई बार सुर्ख़ियों में आ जाते है | वैसे बॉलीवुड के इन सितारों ने फिल्मो में तो खूब नाम कमाया है | लेकिन इन सितारों के भाई बहन फ़िल्मी दुनिया से दूर ही रहे | आज हम आपको फ़िल्मी सितारों के उन्ही भाई बहनो से मिलवाने जा रहे है, जो अक्सर सुर्ख़ियों में आ जाते हैआज हम आपको फ़िल्मी सितारों के उन्ही भाई बहनो से मिलवाने जा रहे है, जो अक्सर सुर्ख़ियों में आ जाते है |
रिद्धिमा कपूर
 
अभिनेता रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बनाई है | इसका श्रेय उनके परिवार को भी जाता है | रणबीर कपूर का पूरा परिवार लगभग फ़िल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है | लेकिन खुद रणबीर की बहन फिल्मो से दूर है | रणबीर की बहन रिद्धिमा ने एक्टिंग से इतर फैशन की दुनिया में अपना करियर बनाया है |
श्वेता बच्चन
 
 
फ़िल्मी परिवार में कपूर परिवार के बाद बच्चन परिवार का ही नाम आता है | अमिताभ बच्चन खुद बड़े कलाकार है, वहीँ उनकी पत्नी जया बच्चन भी एक्ट्रेस रह चुकी है | उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी एक्टर है | लेकिन उनकी बेटी फिल्मो से दूर है | उनकी बेटी श्वेता ने शुरुआत में मॉडलिंग की और बाद में लेखन के क्षेत्र में काम किया है |
अलका भाटिया
 
 
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक है | दोनों ही बॉलीवुड के जाने माने कलाकार है, जबकि अक्षय की बहन अलका भाटिया का फिल्मो से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है | अलका ने कारोबारी सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की थी |
सुनैना रोशन
 
 
बॉलीवुड के अभिनेता ऋतिक रोशन बड़े कलाकार है | वहीँ उनके पिता राकेश रोशन जाने माने एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर है | वहीँ ऋतिक की बहन सुनैना का फ़िल्मी दुनिया से कोई रिश्ता नहीं है | उन्हें लाइमलाइट में रहना बिलकुल पसंद नहीं है |
लव सिन्हा और कुश सिन्हा
 
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है | वैसे खबरे आयी थी कि उन्होंने अपना ट्वीटर अकाउंट बंद कर दिया है | उनके दो भाई है, लव और कुछ | लेकिन फ़िल्मी दुनिया से दूर है | वे कभी बड़े या छोटे पर्दे पर नजर नहीं आये | वे मीडिया और लाइमलाइट से दूर ही रहते है |