Breaking News

प्रियंका चोपड़ा का 2016 में हुआ था ब्रेकअप, दिल टूटने की बताई बात

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी जीवनी लिखी हैl इस किताब का नाम उन्होंने ‘अनफिनिश्ड’ रखा हैl इसमें उन्होंने लिखा है कि 2016 में उनका दिल टूट गया था और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा थाl इस किताब में उन्होंने आगे लिखा है कि जब वह अमेरिका में कॉन्टिको की शूटिंग के लिए गई, तब उनका ब्रेकअप हो गया थाl इसके अलावा उनके पिता का निधन होने के चलते भी वह दुखी थी.

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि न्यूयॉर्क में टेलीविजन शो कॉन्टिको करने के दौरान उनका बुरा समय चल रहा थाl इस समय न सिर्फ उनका ब्रेकअप हुआ था बल्कि कुछ समय पहले उनके पिता अशोक चोपड़ा का निधन भी हुआ थाl अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन के बुरे दौर का कैसे सामना किया।

प्रियंका ने शूट के अलावा बाहर जाना बंद कर दिया थाl उनका 9 किलो वजन बढ़ गया था, वह रात को सो नहीं पाती थीl उन्होंने लिखा है, ‘मैं बहुत दुखी महसूस कर रही थीl मुझे अकेलापन लगता थाl दुख होता था और चिड़चिड़ी हो गई थीl कोई समझ नहीं पा रहा था कि मेरे अंदर क्या चल रहा हैl क्योंकि मैंने कभी किसी के बारे में नहीं बताया थाl’ यह बात प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में लिखी हैl इसे लेकर उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा से भी बात नहीं की थी.

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ शादी की हैl उन्होंने सन 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में शादी की हैl दोनों ने शादी हिंदू और क्रिश्चियन परंपराओं के अनुसार किया हैl अनफिनिश्ड इस हफ्ते रिलीज हो गई हैl इसमें प्रियंका चोपड़ा के बचपन और जीवन में रंगभेद का सामना करने के बारे में भी लिखा हैl साथ ही उन्होंने मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड बनने के अनुभव के बारे में भी बताया हैl प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म  व्हाइट टाइगर में नजर आई थी।