Breaking News

पेट्रोल की कीमतों में फिर लगी आग, ऐसा है डीजल का हाल, फटाफट जानें आज के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी की एक सितंबर के पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। पेट्रोल की कीमत में 4 से 5 पैसों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है तो वहीं डीजल के दाम में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। इससे पहले राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में 8.36 रूपए की कटौती की गई थी, जिसके बाद से राजधानी में डीजल के दाम 73.56 रूपए हो गए हैं। उधर, अगर देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों के बारे में बात करें तो कुछ उतार चढ़ाव के साथ ये किसी ने किसी रीति से जरूर आम जनता को प्रभावित कर सकते हैं।

प्रमुख शहरों के दाम 
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 82.08 रूपए हैं। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 83.57 रूपए और 77.06 रूपए हैं। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 88.73 रूपए और 80.11 रूपए है। चैन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम 85.04 रूपए और 78.86 रूपए हैं।

ऐसे जानें अपने शहर के दाम 
वहीं यदि आपको अपने शहर के दाम जाननें हैं तो इसके लिए आपको मैसेज करना होगा। आप मैसेज के जरिए अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम जान सकते हैं। इसके लिए आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर मैसेज करना होगा, जिसके जरिए आप अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम जान सकते हैं। एक बात ध्यान रहे कि हर शहर का कोड अलग-अलग होता है, लिहाजा आप आईओसीएल की वेबसाइट पर जाकर अपने शहर का कोड जान सकते हैं।

हर रोज 6 बदलते हैं दाम 
यहां पर हम आपको बताते चले कि हर सुबर 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम तय होने से पहले उसे एक प्रक्रिया के तहत गुजरना पड़ता है, जिसके मार्फत पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, डीलर कमीशन, एक्साइस ड्यूटी, इन सबको जोड़ने के बाद यह पेट्रोल संचलाकों के पास पहुंचते हैं, जो इसमे अपने मुनाफा जोड़ने के बाद उपभोक्ताओं को बेचते हैं, तो इस पूरी प्रक्रिया के तहत पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं।