Breaking News

पीएम मोदी ने किया देश की पहली सी प्लेन सेवा का शुभारंभ, 45 मिनट में होगा 220 किलोमीटर का सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर केवडिय़ा-साबरमती रिवरफ्रंट सी-प्लेन सेवा का उद्घाटन किया। यह सर्विस नर्मदा जिले के केवडिया से अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट तक शुरू की गई है। सी-प्लेन से 220 किलोमीटर का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। सी-प्लेन पानी और जमीन पर लैंड कर सकता है। इसके लिए रनवे की जरूरत भी नहीं होती।इस प्रकार के विमान छोटे जल निकायों व छोटी हवाईपट्टी से उड़ान भरने व लैंडिंग में सक्षम होते हैं। सी-प्लेन की उड़ानें स्पाइसजेट संचालित कर रही है। इसके तहत सी-प्लेन रोजाना दो उड़ान भरेगा।

seaplane in india explained in hindi pm narendra modi takes maiden flight

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145 वी जयंती पर गुजरात के केवडिय़ा में उनकी दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा यह देश कभी नहीं भूल सकता कि कुछ लोग पुलवामा हमले में जवानों की शहादत पर दुखी नहीं हुए थे। कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी दल का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उस समय वे लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे। कई लोगों ने उस समय भद्दी राजनीति की थी।

भारत में आज से सी-प्लेन सेवा की शुरुआत

सी-प्लेन के बारे में जानकारी 
वजन : 3377 किलो
फ्यूल कैपेसिटी:  1419 लीटर
लंबाई:  16 मीटर
ऊंचाई:  6 मीटर
फ्यूल पावर: 272 लीटर/घंटा
(5670 किलो तक वजन ले जा सकता है।)

प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सी-प्लेन के जरिये केवडिय़ा से अहमदाबाद तक का सफर किया। इससे पहले पीएम मोदी ने केवडिय़ा में एकता क्रूज का उद्घाटन किया। इसके बाद में उन्होंने इस क्रूज पर सफर किया। प्रधानमंत्री ने इस क्रूज से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक यात्रा की।