Breaking News

पहाड़ों की बर्फबारी और ठंडी हवाओं से UP में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने कही ये बात

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश के पारा कांपने लगा है। प्रदेश में ठंड बढ़ गयी है। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग कने कहा कि ठंडी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में आने वाले सप्ताह में ठिठुरन और बढ़ेगी। लखनऊ में रात का तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले कुछ दिनों में और ठंड बढ़ने का अनुमान है। पहाड़ों की तरफ से आ रहीं सर्द हवाओं ने शनिवार को मुजफ्फरनगर को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला कर दिया। मुजफ्फरनगर में 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 24 घंटे में झांसी का न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। झांसी के बाद मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली भी सर्वाधिक ठंडे जिलों में रहे। यहां का न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी ऐसी ही ठंडक रहेगी। शीतलहर चलने से दिन में भी गलन रहेगी।

लखनऊ में सुबह कोहरा और धुंध है। दिन में मौसम साफ है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्रीसेल्सियस रहेगा। वाराणसी में दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है लेकिन सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रयागराज में भी आसमान साफ रहेगा। सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कानपुर में भी सुबह में कोहरा और धुंध का प्रकोप रहेगा लेकिन बाद में आसमान साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी. बाद में मौसम साफ रहेगा।