Breaking News

पति को बर्बाद करने के लिए पत्नी ने सहलियों के संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

हरियाणा के सोनीपत से बीते दिनों बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया था। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले में अब सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस वारदात में शामिल महिला, उसकी दो सहेलियां और एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें जनता कॉलोनी में एक महिला संगीता ने अपनी दो सहेलियों और दोस्त विशाल के साथ मिलकर अपने ही बेटे के अपहरण की साजिश रही। महिला का उसके पति विजय से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बच्चे भी पिता के पास रहते थे।

महिला अपने पति को बर्बाद करना चाहती थी। इसलिए उसने साजिश रचकर अपने ही बच्चे का अपहरण कर लिया। शिकायत मिलने पर सोनीपत पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया और बच्चे को बरामद कर लिया।

एसीपी रमेश कुमार ने बताया कि बच्चे के अपहरण की शिकायत मिली थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताथ में खुलासा हुई कि बच्चे की मां ने ही साजिश रची थी। उसका पति विजय से विवाद चल रहा था। वो अपने पति से बदलना लेना चाहती थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।