Breaking News

पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे की चर्चा

पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी है कि कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंजूर भी कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार जानकारी ये भी है कि आज शाम 5 बजे नए चेहरे को बतौर मंत्री राजभवन में राज्यपाल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे।

बताया जा रहा है कि निजी कारण बताते हुए फौजा सिंह सरारी ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के ईमानदार सिपाही हैं और रहेंगे। हालांकि अभी इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।