Breaking News

नीतीश के जनता दरबार में पहुंची दुखियारी महिला, सर! ‘JDU विधायक रिंकू सिंह ने उजाड़ा मेरा सुहाग, न्याय दिलाइए

बिहार के सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Chief Minister Nitish Kumar) के जनता दरबार में इस बार एक पीड़ित महिला जेडीयू विधायक के खिलाफ अपनी शिकायत लेकर गयी। वाल्मीकिनगर से जनता दरबार में आई महिला ने विधायक रिंकू सिंह पर आरोप लगाया कि उसने उनके पति की हत्या करवा दी है। सीएम को जो शिकायत पत्र दिया गया उसमें कहा गया है कि रिंकू सिंह ने इसी साल फरवरी में ही उनके पति की हत्या करवा दी थी। महिला ने सीएम को कहा कि मामले में जेडीयू विधायक रिंकू सिंह आरोपी हैं, लेकिन पहुंच के कारण पुलिस ने अब तक इस पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित महिला को डीजीपी के पास भेजा है।

सीएम से की महिला ने फरियाद

एक महिला मुखिया जो कि जनता दरबार में पहुंची उसने सीएम नीतीश कुमार से शिकायत की कि उसके पति के हत्यारे को पुलिस लगातार बचा रही है। विधायक ने पहले उसके पति को गोली मारनेकी धमकी दी थी। फिर उसकी हत्या इसी साल फरवरी में कर दी गयी। उनके पति को गोली ही मारी गयी। महिला मुखिया ने सीएम से ये भी कहा कि उनके पति की हत्या की गयी है। वहां की पुलिसआरोपी को बचा रही है। 17 दिन जेल में रहने के बाद पुलिस ने आरोपी को बेल दे दी। जेल से बाहरआने के बाद आरोपी महिला को धमका रहा है। सीएम नीतीश ने इस मामले को डीजीपी के पास भेजा है और जांच के आदेश दिये हैं।

ज्ञात हों कि सितंबर महीने के पहले सोमवार को सीएम नीतीश कुमार गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी, खान भूतत्व और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी सभी शिकायतों को सुन रहे हैं। इसमें सबसे अधिक मामले भूमि और पुलिस के ही आ रहे हैं।