Breaking News

निकायों में भी बनाए भाजपा सरकार तो विकास तीन गुनी गति से दौडेगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रिपोर्ट:- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता, दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।

सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज)।
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बना है और भारत ही नहीं देश के निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश सबसे बडा आकर्षण का केंद्र बन गया है। उन्होंने रविवार तीसरे पहर सहारनपुर नगर के जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्राी कालेज के खेल मैदान पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में अपने 35 मिनट के संबोधन में तथ्य और आंकडे पेश करते हुए कहा कि मार्च 2017 में उनकी सरकार बनने के बाद प्रदेश छह सालों में पूरी तरह से बदल गया है। अपराधी प्रदेश छोड गए है और निवेशक वापस लौट रहे है। डबल इंजन की सरकार ने विकास की गति दोगुनी कर दी है। उन्होंने प्रबुद्ध मतदाताओं से स्थानीय निकायों में भी भाजपा को जिताने और वहां भाजपा के चेयरमैन और बोर्ड गठित करने की अपील करते हुए भरोसा दिया कि इससे प्रदेश का विकास तीन गुनी तेजी से होगा। योगी आदित्यनाथ करीब पौने तीन बजे मंच पर पहुंचे जहां भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया और बडी माला पहनाई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत सहज और प्रसन्नचित दिख रहे थे। उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्बोध के साथ 3ः20 पर अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार से पहले राजनीति परिवारवाद तक सीमित थी और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। व्यापारियों और उद्यमियों के लिए जीवन बेहद असुरक्षित था। गुंडागर्दी का बोलबाला था। राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियोे का राजनीतिकरण हो गया था। कैराना और कांधला की घटनाओं से पलायन हुआ था जो अब बंद हो गया है। सरकार की अपराध को सहन न करने की नीति के चलते प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि सरकारी नियुक्तियों में पारदर्शिता और इमानदारी आई है। पांच लाख युवाओ की नियुक्तियां हुई है।
पांच साल में एक लाख नौजवानो को सहारनपुर जिले मंे रोजगार मिला है। आज सुबह उन्होंने लखनऊ में 1354 स्टाॅफ नर्सों की भर्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए उनमें कई सहारनपुर की भी थी। मुख्यमंत्री ने मेयर संजीव वालिया और नगर आयुक्त गजल भारद्वाज द्वारा मुख्यमंत्री को पांच साल के कार्यों की विकासरथ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका को  ध्यान से पढा और कहा कि सहारनपुर में आज जमीन आसमान का अंतर आया है। साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और जल आपूर्ति की व्यवस्था दुरूस्त हुई है। सहारनपुर में आठ हजार स्ट्रीट वेंडरों को लाभ दिया गया। 45 लाख गरीबों को एक-एक लाख आवास की सुविधा दी गई। सहारनपुर महानगर में पीएम आवास 25 हजार 944 और सीएम आवास योजना में18 हजार से ज्यादा लोगों को घर दिए गए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक और टैक्सटाइल नीतियां सबसे अच्छी है। उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान बन गया है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन से पूर्व 145 करोड की 243 विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने मां शाकुंबरी देवी और देवबंद की त्रिपुर मां बाला सुंदरी को भी नमन किया। प्रबुद्ध सम्मेलन के संयोजक प्रदेश भाजपा के मंत्री डा. चंद्रमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों राज्यमंत्री जसवंत सैनी, बृजेश रावत, सांसद प्रदीप चैधरी, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मागेराम चैधरी, मेयर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, मुकेश चैधरी, राजीव गुंबर, चैधरी किरत सिंह, एमएलसी विरेंद्र चैधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, जगपाल सिंह और महावीर राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि से भेंट की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरसावा हवाई अड्डे से सम्मेलन स्थल तक कार से सडक मार्ग से पहुंचे और शाम चार बजे वापस कार द्वारा सडक मार्ग से लंबा सफर तय कर सरसावा से लखनऊ का विमान पकडा। इस वजह से उनकी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चैबंद बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन को पसीना बहाना पडा। एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल और डीआईजी सुधीर सिंह, कमिश्नर डा. लोकेश एम., डीएम अखिलेश सिंह को स्वयं दोनो जगह सरसावा हवाई अड्डा और सहारनपुर में सम्मेलन स्थल की व्यवस्थाएं खुद संभालनी पडी। मुख्यमंत्री के सडक मार्ग से आने-जाने के दौरान घंटों परिवहन व्यवस्था को रोकना पडा। जिससे हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा।