Breaking News

नवरात्र के 9 दिनों में कर ले ये उपाय, फिर देखिये कैसे पलटती है किस्मत

वर्ष का शारदीय नवरात्र का त्यौहार आरम्भ हो गया है | पुरे देश में माता के भक्तो और मंदिरो में नवरात्र के दौरान अलग ही धूम देखने को मिलती है | नवरात्र को लेकर ऐसा माना जाता है कि, नवरात्र में सच्चे श्रद्धा भाव से की गयी माता की पूजा अवश्य फलित होती है और माता का आशीर्वाद मिलता है | नवरात्र के दौरान ज्योतिष में कई तरह के उपाय करने की सलाह दी गयी है, जिनसे जीवन की हर समस्या का समाधान सम्भव है | आज हम आपको ऐसे ही उपाय बताने जा रहे है, जिन्हे आपको नवरात्र में अवश्य करना चाहिए |
क्लेश से मुक्ति
 
 
घर में क्लेश की समस्या कोई नयी है | लगभग हर घर में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती रहती है, जिनकी वजह से घर में क्लेश या अशांति की समस्या पैदा होती है | वैसे अगर आपके घर में ये समस्या कुछ ज्यादा ही गंभीर है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको ये उपाय करना चाहिए | इसके लिए आप नवरात्र के अंतिम दिन “सब नर करहिं परस्पर प्रीति। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति” मंत्र का उच्चारण करते हुए अग्नि में घी की 108 बार आहुति दे | इससे आपके घर में चल रहा क्लेश जल्द ही समाप्त होगा |
प्रेमभाव में वृद्धि
 
 
यदि आपके घर परिवार के सदस्यों में मनमुटाव की स्थिति है और आप उनमे एक बार फिर से, उनमे प्रेमभाव और अपनत्व जगाना चाहते है | तो आप ये आसान से उपाय नवरात्र के 9 दिनों तक करे | आप 9 दिनों तक अग्नि में घी की 21 बार आहुति दे और “सब नर करहिं परस्पर प्रीति। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति ||”  मंत्र का जाप करे | इससे अपने परिवार में पुनः प्रेमभाव पैदा होगा |
आर्थिक समस्या से छुटकारा
 
 
यदि आप आर्थिक समस्या से गुजर रहे है, तो आप ये उपाय करे | आप अष्टमी और नवमी तिथि को उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे | अब अपने सामने लाल चावलों की एक ढेरी बना ले और उस पर श्रीयंत्र रख दे | अब इस श्रीयंत्र के सामने तेल के 9 दीपक जलाकर उपासना करे | इसके बाद श्रीयंत्र को पूजाघर में स्थापित कर दे और अन्य सामग्री को बहते जल में प्रवाहित कर दे | इससे आपकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी होगी |
खास इच्छा की पूर्ति
 
 
यदि आप अपनी कोई खास इच्छा की पूर्ति करना चाहते है, तो आप ये उपाय करे | नवरात्री में अष्टमी तिथि को आप शिव मंदिर में शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शक्कर और शहद चढ़ाये | अब मंदिर की सफाई और महादेव का श्रृंगार करे | अब मंदिर से आते समय मार्ग में शिव जी का ध्यान करते आये | अब इसी दिन रात्रि में 10 बजे मंदिर में जाए अग्नि में 108 बार घी की आहुति दे और ॐ नमः शिवाय का जाप करे | इसके बाद अगले 40 दिनों तक शिव मंत्र की 5 माला का जाप अपने घर पर करे | ऐसा माना जाता है कि इससे मन की हर इच्छा पूरी होती है |
नौकरी की समस्या
 
 
यदि आप नौकरी ना मिल पाने या नौकरी से जुडी किसी समस्या से परेशान है, तो आप ये उपाय करे | अंतिम नवरात्र के दिन सुबह जल्दी स्नान करे और सफ़ेद रंग के सूती आसन पर पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठ जाए | अब अपने सामने पीला कपड़ा बिछाए और उस पर 108 स्फटिक मनको की माला रख दे | इस पर केसर और इत्र छिड़क कर पूजा करे और माला को धूप दिखाए | अब आप “ऊँ ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा” मंत्र का 31 बार जाप करे | ऐसा माना जाता है कि 11 दिन तक ये उपाय करने से माला सिद्ध हो जाती है और किसी भी कार्य के लिए जाने से पहले इसे धारण करने से कार्यो में सफलता मिलती है |