Breaking News

धोखा खाई प्रेमिका ने पहले खिलाया शराब वाला नुडल्स फिर चला दिया प्राइवेट पार्ट पर कैंची

ताइपे। जिन्दगी में धोखे की सजा भी ऐसी भी खौफनाक होगी सोचा भी नहीं जा सकता है। ताइवान में एक प्रेमिका ने धोखा देने के सन्देह में अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट दिया है। दर्द के कराह रहे प्रेमी को छोड़कर महिला ने कटे हुए प्राइवेट पार्ट को टॉयलेट में डालकर फ्लश कर दिया। महिला इतनी क्रूरतम आक्रोश से गुजर रही थी कि वह नहीं चाहती थी कि कटे पार्ट की सर्जरी हो सके। इस महिला ने घटना को तब अंजाम दिया जब उसका प्रेमी गहरी नींद में सोया हुआ था। पीड़ित प्रेमी की हुआंग रहने वाली है। आरोपी महिला ने प्राइवेट पार्ट काटने के बाद पुलिस के पास जाकर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 52 साल का हुआंग घटना के समय ताइवान के चान्घुआ काउंटी के शीहु टाउनशिप में अपने घर पर था। उसके तीन बच्चे भी हैं। घर पर उसकी प्रेमिका आई और दोनों के बीच एक महिला को लेकर खूब कहासुनी भी हुई। तकरार के बाद हुआंग एक कटोरा शराब में भिगोया हुआ चिकन नूडल्स खाने के बाद गहरी नींद में सो गया। रात को जब उसकी नींद खुली तो उसने अपने प्राइवेट पार्ट के 20 फीसदी हिस्से को कटा हुआ पाया। कैंची के जख्म से भारी मात्रा में खून निकल रहा था। प्रेमी को तेज दर्द हो रहा था। जिस प्रेमिका ने इस घटना को अंजाम दिया उसका नाम फुंग है। उसने किचन में प्रयोग की जाने वाली कैंची से अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट दिया था।

टॉयलेट में डालकर किया फ्लश
प्रेमिका इतने गुस्से में थी कि उसने कटे हुए प्राइवेट पार्ट के हिस्से को टॉयलेट में डालकर फ्लश कर दिया। फुंग नहीं चाहती थी कि ऑपरेशन के दौरान उसे जोड़ा ना जा सके। घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमिका खुद पुलिस के पास जाकर अपने अपराध को स्वीकार किया। पुलिस ने घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती करवाया। काफी खोजबीन के बाद भी उसके कटे हुए प्राइवेट पार्ट को खोजा नहीं जा सका है। पुलिस ने घर के बाहर से खून से सनी कैंची को भी बरामद कर लिया है। अत्याधिक खून बहने के बाद भी घायल व्यक्ति खुद चल सकता है।

उसे इलाज के लिए अभी कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहना होगा। डॉक्टरों रक्तस्राव को ऑपरेशन तक करना पड़ा। उन्होंने बताया कि आरोपी के लिंग का शुरुआती 1.5 सेंटीमीटर हिस्सा कटा हुआ है, हालांकि बाकी अंग सुरक्षित हैं। महिला के क्रूरतम अंजाम की चर्चा हो रही है।