Breaking News

धरती पर यहां है एलियंस का ठिकाना, अंटार्कटिका में दिखा रहस्यमयी UFO!

गूगल अर्थ पर आए दिन रहस्यमयी और दिलचस्प चीजों की खोज होती है। गूगल अर्थ यूजर्स कई बार ऐसी रहस्यमयी चीजें देखने का दावा करते हैं जो हैरान करने वाली होती हैं। अब इस बीच एक गूगल यूजर ऐसी ही एक रहस्यमयी चीज देखने का दावा किया है। इस गूगल यूजर ने अंटार्कटिका के बर्फ में एक दिल के आकार की आकृति देखने का दावा किया है।

इससे पहले भी गूगल यूजर्स ने सैन्य विमानों के ठिकानों से लेकर ब्लैक-आउट द्वीप तक के रहस्यों को खोजा है। इस एप्लिकेशन ने कुछ ऐसे विचित्र स्थानों की खोज की है जिनके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। बर्फ से ढके अंटार्कटिका में अब गूगल यूजर्स ने एक रहस्यमयी डिस्क देखने का दावा किया है जो दिल के आकार के ब्रेक के अंदर दबी हुई नजर आ रही है। आईए जानते हैं कि आखिर अंटार्कटिका में दिखने वाली यह रहस्यमयी चीज क्या है?

मशहूर एलियन हंटर स्कॉट वॉरिंग ने दावा किया है कि उन्होंने गूगल अर्थ एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर यूएफओ डिस्क की खोज की है। अपने आपको यूएफओ विशेषज्ञ बताने वाले वॉरिंग ने दावा किया है कि यह वस्तु एक एलियन का दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट (UFO) हो सकता है। उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए स्कॉट वॉरिंग ने लिखा है कि दोस्तों मैंने आज यह देखा है और यह मेरे दिमाग को घुमा रहा है।

यह बर्फ से ढके अंटार्टिका में है और यह 40 मीटर का डिस्क एक बैठे हुए दिल की तरह प्रतीत होता है। स्कॉट वॉरिंग ने कहा कि बर्फ में एक दिल के आकार का डिस्क है जो वास्तव में मुझे आश्चर्यचकित करता है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र एलियन का एक सही ठिकाना है, क्योंकि यहां पर कोई ना आ सकता है और ना कोई आवाज यहां की किसी को सुनाई देगी। उनका कहना है कि यह यूएफओ के छिपने के लिए बिल्कुल सही स्थान है।

यूएफओ साइटिंग्स डेली चैनल को देखने वाले कई यूजर्स ने कहा है कि यह खोज सच हो सकती है। यह अज्ञात वस्तु गोलाकर होने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ जैसा प्रतीत हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ नहीं है। बर्फ टूटने की वजह से अंटार्कटिका में ऐसी आकृति दिखाई दी है। लेकिन एलियन हंटर स्कॉट वॉरिंग ने दावा किया है कि यह एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ हो सकता है।