Breaking News

दो बार शादी का लड्डू खा चुके है टीवी के ये सितारे, इस एक्टर ने तो 3 बार…

बॉलीवुड सितारे हो या टीवी के सितारे, ये सभी किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में बने ही रहते है | इन दिनों कोई भी कलाकार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है | इन सितारों की शादी भी खूब चर्चा का विषय होती है | लेकिन अक्सर देखने को मिलता है, कि कई सितारे कुछ ही समय में शादी के रिश्ते को निभाने में असफल हो जाते है | इसके बाद वे अपने को एक मौका और देते है | लेकिन कई दूसरी बार भी फ़ैल हो जाते है | आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों से मिलवाने जा रहे है, जिन्होंने 2 बार शादियां की है |
श्वेता तिवारी
 
 
श्वेता तिवारी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस है | इन दिनों वे अपनी निजी जिंदगी में उठापटक को लेकर अधिक सुर्ख़ियों में है | जानकारी के अनुसार श्वेता ने अपने करियर की शुरुआती दिनों में साल 1998 में शादी की थी, उनके एक बेटी भी हुयी | लेकिन 2012 में उनका तलाक हो गया | इसके बाद 2013 में उन्होंने अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन फिर उन्होंने अभिनव पर हिंसा का आरोप लगाया और उनकी शादी टूट गयी |
करण सिंह
 
 
टीवी और फिल्म एक्टर करण सिंह अपनी शादियों को लेकर खूब चर्चा में रहे है | उन्होंने 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी, लेकिन एक साल में ही उनकी शादी टूट गयी | इसके बाद 2012 में उन्होंने जेनिफर विंगेट से शादी की और 2014 में उनका तलाक हो गया | इसके बाद 2016 में उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु से शादी की | वैसे लगता है, अब उनकी जिंदगी में ठहराव आ गया है |
गौतमी कपूर
 
 
एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने टीवी सीरियल घर एक मंदिर के अपने को-स्टार राम कपूर से शादी की है | साल 2003 में उन्होंने शादी की थी, लेकिन जानकारी के अनुसार गौतमी कपूर की पहले भी एक शादी हो चुकी थी, लेकिन उनका तलाक हो गया था | बाद में  2003 में उन्होंने गौतमी कपूर ने राम कपूर से शादी की |
अर्चना पूरन सिंह
 
 
टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह इन दिनों कपिल शर्मा शो में हंसी के ठहाके लगाती नजर आ रही है | उनकी कहानी भी कुछ गौतमी कपूर जैसी ही है | अर्चना ने साल 1992 में एक्टर परमीत सेठी से शादी की थी | लेकिन इससे पहले भी उनकी शादी हो चुकी थी, लेकिन उनका तलाक हो गया था | वैसे ये बात कम लोग ही जानते है |