Breaking News

देश की आन-बान-शान भारतीय राष्टीय ध्वज तिरंगा के इतिहास के बारे में सभी लोग भावी पीढी को अवगत कराये : बिजेन्द्र गुप्ता

रिर्पोट : गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता, दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।
देवबंद। हमारे देश भारत के राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनकर्ता पिंगली वेंकैया की जयंती 2 अगस्त के पावन अवसर पर परम पूज्य पिंगली को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने घर की छत पर तिरंगा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव की शुरूआत करते हुए पूर्व नगर महामंत्री भाजपा बिजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार आजादी के 75 वर्ष में अमृत महोत्सव मना रही है।
ऐसे में हम सब भारतवासियों का कर्तव्य बनता है कि हम अपने घर की छत पर तिरंगा लगाकर तिरंगे के प्रति अपना सम्मान प्रकट करे और हम सभी इसमें बढ- चढकर हिस्सा ले तथा देश की आन-बान- शान भारतीय राष्टीय ध्वज तिरंगा के इतिहास के बारे में भावी पीढी को अवगत कराये। भारतीय ध्वज मात्र कपडे से बना एक ध्वज नहीं है बल्कि भारत की संप्रभुता, विविधता, एकता, एकखंडता, समृद्धि का प्रतीक है। हमारा ध्वज शांति, खुशहाली और शक्ति  (बलिदान ) का प्रतीक है। तिरंगे के लिये भारत का एक-एक जवान अपने प्राणो की बाजी लगा देता है और इसके मान, सम्मान की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छे कार्य की शुरूआत स्वंय से करके दूसरो को इसके लिये प्रेरित करना चाहिये। यह पर्व सिर्फ मेरा नहीं है यह पर्व हम सबका है। हम सब एक होकर देश के सम्मान में सुनिश्चित करे। आइये दल, राजनीति, जाति, धर्म , सम्प्रदाय, वेशभूषा से ऊपर उठकर इस हम इस पर्व को मनाये और इस राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा बनकर अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए।