Breaking News

देवीकुंड प्रागंण में स्थित शहीद स्मारक पर मां भारती के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के “देवीकुंड प्रागंण” में स्थित शहीद स्मारक पर आज मां भारती के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को
देवबंद के भाजपा विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, अरूण गुप्ता, सरदार बलदीप सिंह, अभिषेक त्यागी, रविंद्र चौधरी आदि
 नगर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा शहीद दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभी ने मां भारती की स्वतंत्रता के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले, अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन किया गया। इस दौरान कहा गया कि देश के लिये अपना जीवन देकर जो उदाहरण उक्त वीर सपूतों ने पेश किया है वह हमेशा एक आदर्श बनकर देश के युवाओं को प्रेरणा देता रहेगा।