Breaking News

देवबंद : चौधरी चरण सिंह किसानों मजदूरों गरीबों और मजलूमों की आवाज थे : भगत सिंह वर्मा

रिर्पोट :- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।।
देवबंद। ग्राम गंगदासपुर जट में एक बैठक करके किसानों के मसीहा गरीबों व मजदूरों की आवाज और देश को आर्थिक रूप से मजबूती के लिए कार्य करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। बैठक में किसानों मजदूरों और युवाओं को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गरीबों की आवाज थे जिन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में ईमानदारी को स्थापित किया और विशुद्ध रूप से जिया। चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि देश की उन्नति का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष को उन्नतिशील और विकसित देश बनाने के लिए चौधरी चरण सिंह को समझना पड़ेगा और उनके आदर्शों पर चलना होगा तभी देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। भगत सिंह वर्मा ने किसानों मजदूरों और युवाओं से चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर संकल्प लेने का आह्वान किया की देश की उन्नति के लिए उनके आदर्शों पर चलेंगे। बैठक की अध्यक्षता ऋषिपाल सिंह प्रधान ने की और संचालन संदीप चौधरी ने किया। बैठक में मांगेराम यादव, अभिषेक चौधरी, आकाश कुमार, चौधरी बाबूराम, राजकुमार, संजय सिंह, गुरजीत सिंह, सुमित वर्मा, अमित कुमार, समर पाल सिंह, सुशील कुमार आदि ने चौधरी साहब को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें किसानों, मजदूरों व गरीबों का हितैषी बताया।