Breaking News

दिवाली पर दिखाई दे ऐसे सपने, तो समझ ले प्रसन्न है माँ लक्ष्मी

दिवाली का त्यौहार आने वाला है, हर तरफ इसकी धूम देखने को मिल रही है | दिवाली का त्यौहार सुख, शांति, धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है | दिवाली पर माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है, क्योंकि दिवाली को माँ लक्ष्मी का त्यौहार कहा जाता है | इसीलिए लोग माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह तरह के उपाय करते है | वैसे जब माँ लक्ष्मी किसी से प्रसन्न हो जाती है, तो उस व्यक्ति को कोई ना कोई संकेत अवश्य देती है | वह संकेत किसी शगुन या सपने के रूप में भी हो सकता है | ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतो के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे माता सपनो के रूप में प्रदान करती है | तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |
  • दिवाली के शुभ मौके पर यदि आपको सपने में धन्वन्तरि अमृत कलश लिए नजर आये, तो ये बेहद ही शुभ संकेत है | ये सपना इस बात का संकेत देता है कि घर में बीमार चल रहे सदस्य का स्वास्थ्य जल्द ही सुधरने वाला है |
  • यदि आपको सपने में गेंहू और धान की फसल लहलहाती हुयी नजर आती है, तो ये आर्थिक स्थिति के लिए शुभ संकेत होता है | ये इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको धनप्राप्ति और उधार दिया धन भी वापस मिलेगा |
  • सपने में आभूषणों को देखना भी शुभ संकेत देता है | ये इस बात का संकेत देता है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा | या फिर कोई रुका हुआ काम जल्द ही पूरा होगा |
  • यदि नौकरीपेशा या व्यापारी जातक सपने में स्वयं को हाथ में कमल का फूल लिए देखता है, तो ये शुभ संकेत है | ये सपना बड़े मुनाफे और लाभ का संकेत देता है |
  • यदि आपको सपने में कुलदेवता के दर्शन होते है, तो ये बेहद ही शुभ संकेत है | इस सपने को देखने का मतलब है, आपकी कोई मुराद जल्द ही पूरी होने वाली है | ये कार्यसिद्धि, मनचाहा जीवनसाथी और अच्छी नौकरी का भी संकेत देता है |
  • सपने में गाय को बछड़े के साथ देखना या गाय को दुहते हुए देखना भी शुभ माना जाता है | गाय को बछड़े संग देखना धन प्राप्ति का संकेत देता है, वहीँ गाय को दुहते हुए देखना धनवर्षा का संकेत देता है |
  • सपने में गुलाब का फूल देखना सबसे शुभ माना जाता है, सपने में गुलाब देखना साक्षात् माँ लक्ष्मी को देखने के सामान है | और ये सपना आपकी इच्छापूर्ति को भी दर्शाता है |
  • यदि आपको सपने में किसी मंदिर के दर्शन होते है, तो ये इस बात का संकेत है कि आपका कोई कार्य जल्द ही पूरा होने को है | जिसका आपको लम्बे समय से इन्तजार था |
  • यदि आपको सपने में कोई बड़ा महल दिखाई देता है, तो ये इस बात का संकेत है कि आपकी दरिद्रता के दिन जाने वाले है | इसके अलावा ये सपना बड़ी धनराशि प्राप्त होने, बड़ी डील हाथ लगने का भी संकेत देता है |
  • सपने में स्वास्तिक को देखना भी शुभ माना जाता है | ये सपना परिवार में सुख शांति का संकेत देता है और साथ ही सदस्यों में प्रेम और आपसी सामंझस्य को बढ़ाता है |