Breaking News

दिल्ली: कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च डालकर लूटे 2 करोड़ के गहने

दिल्ली से लूट का बड़ा मामला सामने आया है। यहां, पहाड़गंज में बदमाशों ने करीब 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट ली। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर इस वारदात को अंजाम दिया है। ये घटना आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है। कुछ अज्ञात बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च डालकर उससे करीब 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी लूट ली। पुलिस को इस मामले में अहम साबुत मिले हैं और अब आरोपियों की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि कोरियर कंपनी के कर्मचारी को यह ज्वेलरी चंडीगढ़ और लुधियाना भेजनी थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके पास सुबह 4:49 बजे कॉल आई थी कि पहाड़गंज में दो लोगों ने एक व्यक्ति की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उससे कुछ सामान लूट लिया है। जांच में पुलिस को पता चला कि जो लोगों के पास दो बैग थे, इनमें ज्वेलरी से भरा बॉक्स था, जिसे चंडीगढ़ और लुधियाना ले जाना था। रास्ते में चार लोगों ने इन्हें लूट लिया। आरोपियों में से एक ने पुलिस की वर्दी पेहनी थी। उन्होंने पहले दोनों को चेकिंग करने के नाम पर रोका और भी दो लोग पीछे से आए और उन्होंने कोरियर कंपनी के कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। जिसके बाद वो बैग और बॉक्स लूट ले गए। ज्वेलरी की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।