Breaking News

दिल्ली के सिविल लाइंस मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग हत्यारों ने यू-ट्यूब देख कर बनाया था प्लान

दिल्ली के सिविल लाइंस में हुए मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या की घटना को दो नाबालिगों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो नाबालिगों ने घटना को अंजाम देने से पहले यू-ट्यूब चैनलों को देखकर योजना बनाई थी।

पकड़े गए आरोपियों में से  एक आरोपी मृतक के घर पर नौकर का काम कर चुका था। दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 76 वर्षीय बिल्डर रामकिशोर अग्रवाल की हत्या हुई थी। आरोपियों ने घर में घुसकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। घर में जितना भी कैश और जरूरी सामान था, उसे भी हत्यारे अपने साथ ले गए। पुलिस ने आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कैश और सामान भी बरामद कर लिया है।