Breaking News

दिल्ली: आज बंद रहेंगे ये रास्ते, ट्रैफिक अलर्ट जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को लेकर मंगलवार को अलर्ट जारी किया है। अगर आप दिल्ली में कहीं बाहर जाने का सोच रहे रहे हैं तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अलर्ट के बारे में जानने के बाद ही निकलें, ताकि आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अलर्ट के मुताबिक, विशेष यातायात व्यवस्था के चलते सुबह 08:45 बजे से 09:45 बजे तक एसपी मार्ग, तीन मूर्ति, कौटिल्य, अकबर रोड, कृष्णा मेनन मार्ग, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग और डब्ल्यू-पॉइंट के रास्ते पर बचने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुबह 10:50 बजे से 11:40 बजे तक एसपी मार्ग, तीन मूर्ति, कौटिल्य, अकबर रोड, एमएलएनपी, जनपथ, मौलाना आजाद रोड, विंडसर प्लेस, अशोका रोड और सी-हेक्सागन से बचने को कहा गया है।

दोपहर 2:25 बजे से 2:45 बजे तक एसपी मार्ग, तीन मूर्ति, कौटिल्य, अकबर रोड, एमएलएनपी, जनपथ, मौलाना आजाद रोड, विंडसर प्लेस, अशोका रोड और सी-हेक्सागन से बचने का अलर्ट जारी किया गया है।