Breaking News

दंगे कराने की साजिश: शामली के मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, पुलिस फोर्स तैनात

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के शामली के सिक्का गांव के एक मंदिर में मांस के टुकड़े फेंकने का मामला सामने आया। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सूचना पर पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनसार यहां माहौल बिगाड़ने के लिए सिक्का गांव में भोमिया खेड़ा के चारों तरफ असामाजिक तत्वों ने 11 जगह मांस के टुकड़े फेके गए थे। इस घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है।

दरअसल शामली जिले में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। इसके लिए सिक्का गांव में भोमिया खेड़ा के चारों तरफ 11 जगह मांस के टुकड़े फेंके जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। वहीं इस घटना के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सिक्का के भूमिया खेड़ा में आज (शनिवार) हवन यज्ञ और पूजन के साथ-साथ पूरे गांव में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। यह पर्व भी हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसको लेकर पूरी तैयारी भी की गई थी। वहीं शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए भूमिया खेड़े के चारों तरफ 11 जगह मांस के टुकड़े बिखेर दिए। इसके अलावा मांस के टुकड़े भूमिया खेड़ा के मुख्य सड़क पर भी फेंके गए थे।

फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले मांस के टुकड़े हटवाए। साथ ही इस घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही पूरे इलाके में भारी पुलिस तैनात कर दिया गया है, ताकि शांति व्यवस्था न बिगड़ने पाए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिन असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।