Breaking News

‘दंगल गर्ल’ ने प्लाजो और क्रॉप-टॉप में दिखाया कूल अंदाज, फ्लॉन्ट किया समर लुक

‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग, बल्कि बेबाक अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं। फिल्मों के अलावा वह बोल्ड लुक के कारण भी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में आज फातिमा सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं.

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी फोटो फैंस के साथ शेयर करती हैं। इस बार फिर उन्होंने बेहद खुबसूरत तस्वीरें शेयर की हैंष

फातिमा ने भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं किया। वह अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ी रहती हैं। लगभग हर दिन वह फैंस के साथ अपना नया लुक शेयर कर ही देती हैं।

फातिमा सना शेख को अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में प्लाजो और क्रॉप टॉप में देखा जा सकता है। इसमें वह काफी स्टनिंग लग रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा है। उन्होंने हल्का मेकअप भी किया हुआ है, जिससे उनकी खूबसूरती निखरकर आ रही है।

फातिमा सना शेख ने अपने काले चश्मे और ब्लैक जूती से अपने लुक को कंप्लीट किया है। सना इसमें बहुत सुंदर लग रही हैं।

फातिमा सना शेख को ये लुक फैशन स्टाइलिस्ट अक्षिता सिंह और खुशी भाटिया ने दिया है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को अक्षिता और खुशी को भी टैग किया है।

उनकी अदाओं से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है। उनके इस लुक ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है।

फातिमा के चाहने वाले भी उनके इस लुक पर फिदा हो गए हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।