Breaking News

तो इस तरह से दिवाली से पहले ही रातों रात ये चार मजदूर बनें लखपति, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

दिवाली से पहले एक सप्ताह के अंदर मिले चार हीरे ने बुंदेलखंड के मजदूरों को लखपति बना दिया है। ये पढ़कर आपको विश्वास नहीं होगा लेकिन हकीकत यही है। मध्यप्रदेश के पन्ना की जमीन इन दिनों मजदूरों की किस्मत बदल रही है।

पन्ना जिले के अजयगढ़ कस्बा निवासी संदीप कुमार साहू को कृष्णा कल्याणपुर में खुदाई के दौरान हीरा मिला। किसान को मिला हीरा करीब छह कैरेट 92 सेंट का जेम्स क्वालिटी का बताया जा रहा है। इसकी अनुमानित कीमत भी 30 लाख से ऊपर की आंकी जा रही है। नजदीकी थाना क्षेत्र के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि खादान से मिले हीरे को पन्ना के डायमंड कार्यालय में जमा करा दिया गया है। नीलामी के लिए इस हीरे को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की रॉयल्टी काटकर शेष हीरा जमाकर्ता को दे दिया जाएगा। पुलिसकर्मी ने बताया कि इससे पहले भी करीब चार हीरे मिल चुके हैं। अब तक जो हीरा मिला है उसका 14.9 कैरेट का है।

 

इन्हें मिला था पहला हीरा
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हीरा मिलने से मजदूरों के रातों रात लखपति बनने की खबर सोशल मीडिया पर फैल गई है। खुदाई के दौरान पहला हीरा किसे मिला है उसका नाम जानने लोग बेताब हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि पन्ना में सबसे पहले हीरा किसे मिला था। क्षेत्र के किसान दिलीप मिस्त्री को पहला हीरा मिला था, जो करीब 7.44 कैरेट का बताया गया है। वहीं दूसरे हीरे की बात करहं तो बजरिया के कृष्ण कल्यानपुर की उथली हीरा खदान से लखन यादव को करीब 15 कैरेट का हीरा मिला था। दोनों ही हीरे जेम्स क्वालिटी के बताए जा रहे हैं। 15 कैरेट वाले हीरे की कीमत करीब 50 लाख से ऊपर की बताई जा रही है।