Breaking News

डा. स्वर्णमयी पुरोहित को अंतरराष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अंग्रेजी लेखिका व परिवेशविद् अरुंधति राय की 60वीं जयंती पर हैदराबाद स्थित सरोजनी नायडू वनिता महाविद्यालय की ओर से आयोजित लघु कहानी लेखन प्रतियोगिता में झारसुगुड़ा लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय की अंग्रेजी की प्राध्यापिका डा. स्वर्णमयी पुरोहित को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के दो सौ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष आनलाइन शिक्षा पर आयोजित प्रतियोगिता में डा. स्वर्णमयी पुरोहित ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। कोलाबीरा में हाथियों का उत्पात।