Breaking News

टेनी को दिखाये काले झंडे-बरसाये अंडे, केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा का ऐसे हुआ विरोध

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का रविवार को जमकर विरोध हुआ। ओडिशा पहुंचे गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का काफिला एयरपोर्ट से निकलते ही भारी विरोध किया। कांग्रेसियों ने गृह राज्यमंत्री को काले झंडे दिखाए और उनकी कार पर अंडे भी फेंके। कुछ देर के लिए विरोध के कारण अव्यवस्था की स्थिति हो गयी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी एक कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे गये थे। अजय मिश्रा टेनी का काफिला जैसे ही भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर निकला। कांग्रेस के कार्यकर्ता काले झंडे लेकर तेज से सड़क पर आ गये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह राज्यमंत्री टेनी को काले झंडे दिखाए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर अंडे भी फेंके।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय मिश्रा टेनी को न सिर्फ काले झंडे दिखाए बल्कि उनकी कार पर अंडे भी फेंके। अजय मिश्रा को कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और उनकी कार पर अंडे फेंके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों को कार से रौंदे जाने की घटना के विरोध में अजय मिश्रा टेनी का विरोध किया।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के तिकोनिया में 3 अक्टूबर चार किसानों को कार से रौंदे जाने के बाद मौत हो गये। किसानों के रौंदे जाने के बाद भड़की हिंसा में चार और लोगांे की जान चली गयी। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। किसानों को रौंदे जाने के मामले में अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मोनू मुख्य आरोपी हैं। वर्तमान में इस मामले में 13 से अधिक लोग जेल में हैं। किसान संगठन और विपक्षी दल अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग करते रहे हैं।