Breaking News

जो बाइडन, मार्क जुकरबर्ग समेत 963 अमेरिकी नहीं कर पाएंगे रूस में प्रवेश, लगाया प्रतिबंध

यूक्रेन और रूस (Ukraine and Russia War) के बीच चल रहे युद्ध को लगभग तीन महीने होने वाले हैं लेकिन अभी इसके थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रूस पर लगाम लगाने के लिए तमाम बड़े देशों ने कई तरह के प्रतिबंध (variety of restrictions) भी लगाए लेकिन रूस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। फिर रूस ने कई देशों पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिए। अब रूस ने शनिवार को 963 प्रमुख अमेरिकियों (963 Prominent Americans) की एक सूची जारी की है इस सूची में जिनका नाम है वह लोग रूस में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

 

जो बाइडन, मार्क जुकरबर्ग नहीं जा पाएंगे रूस
इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फेसबुक के मुखिया मार्क जुकरबर्ग और हॉलीवुड अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन आदि शामिल हैं। अमेरिका ने युद्ध में यूक्रेन का साथ देते हुए रूस के कुछ प्रभावी लोगों पर प्रतिबंध लगाए थें, इसके जबाव में रूस ने भी अमेरिका के प्रभावी लोगों के देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सूची में अधिकारी, सांसद भी शामिल
रूसी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर सूची में नाम वालों में अमेरिकी सरकार के अधिकारी, सांसद और अन्य प्रमुख हस्तियां भी शामिल हैं। वहीं रूस ने पहले भी एक सूची जारी करके कई अमेरिकी लोगों को पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। इनमें जो बाइडन, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और मार्क जुकरबर्ग शामिल थे।

मास्को ईमानदार बातचीत के लिए हमेशा तैयार
रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंध आवश्यक हैं और इसका उद्देश्य अमेरिका को बाध्य करना है जो दुनिया में एक नव-औपनिवेशिक ‘विश्व व्यवस्था’ लागू करने की कोशिश कर रहा है। रूस ने कहा कि मास्को ईमानदार बातचीत के लिए हमेशा तैयार रहता है। अमेरिका के लोगों और अधिकारियों को रूसोफोबिया हो गया है।

कनाडा पर भी लगाए प्रतिबंध
यूक्रेन में आक्रामक होने के बाद से, मास्को ने रूस से सैकड़ों एंग्लो-सैक्सन पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही रूस ने कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी सोफी ट्रूडो सहित 26 और कनाडाई लोगों पर भी प्रतिबंध लगा दिए।