Breaking News

जानिए क्यों ये मुस्लिम किसान कर रहा है योगी आदित्यनाथ की पूजा

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक रोचक मामला सुनने को मिल रहा है | यहाँ का एक किसान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजा कर रहा है | बताया जा रहा है कि वह न्याय ना मिलने से परेशान है, इसीलिए योगी आदित्यनाथ की पूजा कर रहा है |
दरअसल ये मामला शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के हथोड़ा गाँव का है | यहाँ के निवासी वसीम अंसारी का आरोप है कि उसके खेत को जाने वाले मार्ग पर एक फैक्ट्री मालिक ने दीवार खड़ी कर दी है | इस मामले में उसे पुलिस से भी मदद नहीं मिली, इसीलिए अब वह योगी आदित्यनाथ से मदद की याचना कर रहा है |
वसीम अंसारी ने यह भी कहा कि अगली बार वह मुख्यमंत्री के आवास के सामने बैठकर योगी आदित्यनाथ की पूजा करेगा | उसने बताया कि फैक्ट्री मालिक द्वारा बनाई गयी दीवार की वजह से 12 किसानो के खेत को जाने वाला रास्ता बंद हो गया है |
वसीम ने कहा कि लॉक डाउन के कारण सभी किसान एक साथ प्रदर्शन नहीं कर सकते है, इसीलिए वह पुरे नियमो का पालन करते हुए प्रदर्शन कर रहा है | बता दे युवक ने कोरोना से सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा है |
वैसे सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ की पूजा करते हुए ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है | साथ ही मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचने के इस तरिके को लेकर उसकी तारीफ भी हो रही है |