Breaking News

जनधन खाताधारक जल्द करवाए ये जरूरी काम, नहीं तो होगा 1.3 लाख का नुकसान

अगर आपने भी जनधन खाता खुलवाया है तो आज ही अपने अकाउंट को आधार से लिंक करवा लें… नहीं तो आपको 1.30 लाख रुपए का नुकसान हो सकता है। जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से खुलवाए जा रहे इन अकाउंट में ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।  यह बैंक खाता जीरो बैलेंस बचत खाता होता है। इसके अलावा इसमें ओवरड्राफ्ट और रूपे कार्ड समेत कई खास सुविधाएं मिलती है।

 

modi government add 3 facilities in jan dhan account - News Nation

खबर के मुताबिक इस खाते में ग्राहकों को रूपे डेबिट कार्ड दिया जाता है, जिसमें 1 लाख रु का दुर्घटना बीमा मिलता है, लेकिन अगर आपने अपने खाते को आधार से लिंक नहीं करवाया तो आपको ये बेनिफिट नहीं मिलेगा। यानी सीधे-सीधे आपका एक लाख रुपए का नुकसान होगा। इसके अलावा इस खाते पर आपको 30000 रु के एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर ये कवर भी बैंक खाते से आधार लिंक होने पर ही मिलता है। इसलिए आप फटाफट अपने खाते को आधार से लिंक करा लें।

 

 

आप बैंक जाकर खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। बैंक में आपको आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी, अपना पासबुक ले जाना होगा। कई सारे बैंक अब मैसेज के जरिए भी खाते को आधार से लिंक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट पर ग्राहकों को 5000 रुपए की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है। ओवरड्राफ्ट की सुविधा का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा PMJDY अकाउंट आधार कार्ड से लिंक भी होना चाहिए। इस योजना के तहत पीएम मोदी का उद्देश्य हर परिवार के लिए एक बैंक खाता खोलने का था।