Breaking News

चेहरे पर नेचुरल ब्यूटी लाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

अक्सर लड़कियां अपने चेहरे की खूबसूरती का खास ख्याल रखती है। इसके लिए व्यक्ति मार्केट में मिलने वाले नाना प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं। इन चीजों से उन्हें मनचाही सुंदरता नहीं मिल पाती है। एक निश्चित अंतराल के पश्चात् ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रभाव कम होने लगता है। अपनी डाइट में कुछ चीजों को जोड़कर आप नेचुरल ब्यूटी पा सकते हैं।

अपनाएं ये घरेलू उपाय

संतरे सेवन से न सिर्फ आप स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि आपकी सुंदरता में चार चांद लग सकते है। इसमें सभी पोषक तत्वों के साथ फाइबर भी पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-सी भी पाया जाता है जो कि बालों की दिक्कत को दूर करने में भी सहायक होता है।

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनी डाइट में फैटी फिश अवश्य सम्मिलित करें। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड ज्यादा पाया जाता है। इसके सेवन से चेहरे में एक्स्ट्रा निखार आता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो बॉडी को डिटॉक्स करता है। इससे चेहरे की सुंदरता बढ़ती है।