Breaking News

गोवा में दीपावली पर जलाया गया ‘नरकासुर’ का पुतला, देखें वीडियो

देश और दुनिया भर में आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। भारत में कई दिन पहले से ही इस त्योहार को लेकर तैयारी शुरू हो जाती हैं और देश का सबसे बड़ा त्योहार कहा जाता है। दिवाली के अवसर पर दीप जलाकर जीवन को रोशन करने की प्रथा है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है। वहीं, भारत जैसे बड़े देश में कई तरह से दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। गोवा के पणजी में दिवाली ‘नरकासुर’ का पुतला फूंक कर मनाई गई। इसके साथ इसी दिन बंदी छोड़ दिवस भी मनाया जाता है।

पणजी में गुरुवार सुबह नरकासुर के पुतले को आग लगाई गई। आग लगते ही नरकासुर का पुतला धूं-धूं कर जलने लगा और साथ ही शरीर में भरे पटाखों की गूंज दूर-दूर तक पहुंची। बता दें कि दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर की कैद से करीब 16000 महिलाओं को छुड़वाया था।

पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के तीसरे दिन यानी कार्तिक अमावस्या को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इससे ठीक एक दिन पहले नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। माना जाता है कि नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था, इसलिए इस पर्व को मनाया जाता है।वहीं, पंजाब में बंदी छोड़ दिवस मनाया गया। दिवाली के दिन ही भक्त अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में खास अरदास लगाते हैं और दिए जलाते हैं।