Breaking News

गर्मियों में शरीर को रखना है मजबूत, तो इस तरह करें अंजीर का सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे

अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसा फल है जो फल के रूप में भी खाया ही जाता है और सूखने के बाद इसे ड्राईफ्रूट के रूप में भी खाते हैं। अंजीर में आयरन, विटामिन, थोड़ी मात्रा में चूना, पोटैशियम, सोडियम, गंधक, फास्फोरिक एसिड और गोंद पाया जाता है जिसकी वजह से यह स्वास्थ्यवर्धक और बहुपयोगी फल है। गर्मियों में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर यह ड्राईफ्रूट इम्यूनिटी को बढ़ाता है और पेट की सभी समस्याओं का निदान करता है। कम कैलोरी वाला यह फ्रूट वज़न को कंट्रोल करता है।

आइए जानते हैं कि इसका सेवन करने से कौन-कौन से फायदे होते हैं।

इम्यूनिटी इंप्रूव करती है अंजीर:

अंजीर में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरिन व अन्य जरूरी तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। यह कमजोरी और थकान को दूर करता है साथ ही मौसमी बीमारियों से भी बचाता है। कोरोनाकाल में इसका सेवन बेहद उपयोगी है।

हड्डियों को मज़बूत करती है:

अंजीर में कैल्शियम अधिक होता है जो हड्डियों की मज़बूती के लिए जरूरी है। इसके सेवन से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती है।

वज़न को कंट्रोल करती है:

वज़न को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अंजीर का सेवन करें। इसमें कैलोरी कम होती है, इसे खाने से पेट भरा रहता है और वज़न कंट्रोल रहता है।

कैंसर जैसी बीमारी का उपचार करती है:

अंजीर का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व गुण पेट और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में फायदेमंद होते हैं।

शुगर कंट्रोल रखते हैं इसके पत्ते:

अंजीर के पत्ते से तैयार चाय पीने से डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। डायबिटीज़ के मरीज़ों को इसका सेवन करना चाहिए।

पांचन दुरुस्त रखती है अंजीर:

गर्मी में पेट की समस्या से लोग बेहद परेशान रहते हैं, गर्मी में अंजीर का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से पेट दर्द, अपच, कब्ज, एसिडिटी की समस्या से आराम मिलता है।