Breaking News

खेसारी के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, केवल आठ घंटे में मिले 5 लाख व्यूज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया होली गाना रिलीज हो गया है। खेसारी लगातार नए गाने लेकर आ रहे हैं। एक बार फिर से नए गाने के साथ खेसारी लोगों के दिलों पर छाने वाले हैं, इस गाने के बोल हैं ‘भतार वाला होली गरम बा (Bhatar Wala Holi Garam Ba)’। खेसारी की लोकप्रियता के बारे में ऐसे पता कर सकते हैं कि उनका कोई गाना रिलीज़ होते ही वायरल होने लगता है। वैसे ही आप इस गाने के बारे में देख सकते हैं कि रिलीज होते ही वायरल होने लगा।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस नए गाने ‘भतार वाला होली गरम बा (Bhatar Wala Holi Garam Ba)’ पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, तभी तो केवल आठ घंटे में इसे लगभग 5 लाख लोगों ने देख लिया। इस गाने को खेसारी ने गाया है साथ ही इस गाने को भोजपुरी सिनेमा के तीन दिग्गज गीतकार प्यारे लाल यादव (Pyare Lal Yadav), आजाद सिंह (Azad Singh) और श्याम देहाती (Shyam Dehati) ने लिखा है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत (Chhotu Rawat) हैं।

 

इस गाने का संगीत बेहद शानदार है। इससे पहले भी खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के कई भोजपुरी होली गाने (Bhojpuri Holi Song) सुपरहिट हो चुके हैं जोकि आज भी लोगो के जुबान पर छाए हुए हैं। इन गानों में ‘बदल गइलु काजल (Badal Gailu Kajal), दुई रूपया (Dui Rupaiya), होली में चोली के खोली (Holi Me choli ke Kholi)’ जैसे सांग्स शामिल हैं जोकि होली में धूम मचाते हैं।