Breaking News

खूबसूरती में लगेगा चार चांद: छह तरह की आंखों के लिए पाइए स्पेशल लुक

आंखें बोलती हैं मौन की भाषा और अगर इनमें हल्के से काजल की भी रेखा खिंच जाए तो इनका सौंदर्य कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन हमेशा सिर्फ काजल लगाना भी बोरिंग हो सकता है। आई मेकअप के साथ आप दे सकती हैं आंखों को नया और खूबसूरत लुक। तो चाहे कोई हो ओकेज़न, आंखों को दीजिये मेकओवर। आई मेकअप का यूं कोई सिद्धांत नहीं है। हर कोई अपनी सुविधा के हिसाब से अपनी आंखों को सजा सकता है। लेकिन अगर मेकअप आपकी आंखों के आकार के हिसाब से हो तो आकर्षण और भी बढ़ जाता है। जानिए कैसे अलग अलग आंखों के हिसाब से आई मेकअप करके आप पा सकती हैं हर बार डिफरेंट लुक।

मोनोलिड आइज़
इस तरह की आंखें आपने अक्सर जैपनीज़ या भारत में नॉर्थ ईस्ट के लोगों में देखी होंगी। इस तरह की आंखों में क्रीज नहीं होती, इसलिए इन्हें मोनोलिड कहते हैं। इन आँखों के लिए सबसे पहले प्राइमर का उपयोग जरूर करें क्योंकि क्रीज़ न होने से इस तरह की आंखों में स्मज क्रिएट हो सकता है। आईलाइनर और मस्कारा वॉटरप्रूफ चुनें। चाहें तो लाइनर से विंग्स बना सकती हैं। ये आंखों को परफेक्ट लुक देगा। डे पार्टी या लाइट मेकअप के लिए लाइनर से पतली लाइन ही ड्रॉ करें। हां नाइट पार्टी, शादी आदि के लिए थिक लाइन ड्रॉ कर सकती हैं। डार्क शैडो को लैश लाइन के पास लगाएं और फिर ब्लेंड करें। डार्क और लाइट का कॉम्बिनेशन शानदार वर्क करेगा। फेक क्रीज़ के मोह से बचें।

Special Look For Different Types Of Eyes - खूबसूरती में लगेगा चार चांद: छह  तरह की आंखों के लिए पाइए स्पेशल लुक, कीजिए ऐसा मेकअप - Amar Ujala Hindi  News Live

 

गोल आंखें (राउंड आइज़)
गोल आंखों को थोड़ा और उभारकर दर्शाया जा सकता है। इसके लिए यूज़ करें न्यूट्रल कलर पैलेट। न्यूट्रल कलर का सबसे बड़ा फायदा है कि इसे किसी भी स्किन टोन से मैच किया जा सकता है और रोज लगाया जा सकता है। मस्कारा ऊपर वाली पलकों पर हाइलाइट करें। आईलाइनर का उपयोग वॉटरलाइन (आंखों में निचला हिस्सा जहां काजल लगाते हैं) पर भी कर सकती हैं। इससे आंखों का शेप उभरकर आएगा लेकिन इसके लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का लाइनर ही चुनें क्योंकि वॉटरलाइन आंख के अंदर का मामला होता है।

Special Look For Different Types Of Eyes - खूबसूरती में लगेगा चार चांद: छह  तरह की आंखों के लिए पाइए स्पेशल लुक, कीजिए ऐसा मेकअप - Amar Ujala Hindi  News Live

डाउनटर्न्ड आइज़
जैसा कि नाम से ही जाहिर है। आंखों की ऊपरी पलक का थोड़ा ज्यादा झुका हुआ होना। यानी वे आंखें जिनमें ऊपरी पलक ज्यादा बड़ी नजर आए। इस तरह की आंखों के लिए थ्री टोन शैडो बहुत  अच्छा रहेगा। पहले पूरी आईलिड पर लाइट शैडो लगाएं। फिर मीडियम और उसके बाद डार्क शेड्स ब्लेंड करें। ऊपर वाली आईलैश पर सॉफ्ट आईलाइनर लगाएं और वॉटरलाइन पर ब्राइट आईलाइनर लगाएं। इससे आंखों को ज्यादा खुला दिखाने में मदद मिलेगी। कर्ली और ऊपर उठी हुई पलकें इस तरह की आंखों को बहुत अच्छा लुक देती हैं। इसलिए लैश कर्लर का उपयोग भी अच्छा विकल्प होगा।

Special Look For Different Types Of Eyes - खूबसूरती में लगेगा चार चांद: छह  तरह की आंखों के लिए पाइए स्पेशल लुक, कीजिए ऐसा मेकअप - Amar Ujala Hindi  News Live

आमण्ड आइज़
नैरो और अंडाकार आंखें जो किनारों से पॉइंटेड होती हैं। इस तरह की आंखों पर स्मोकी लुक भी बहुत सूट करता है। इसके लिए वॉटरलाइन पर लाइनर लाइट रखें और निचली पलक के पास भी शैडो का प्रयोग करें ताकि आंखों के आकार को उभारने में मदद मिले। ऊपरी हिस्से पर ब्राइट लाइनर का उपयोग खूबसूरती को और बढ़ा सकता है। पेंसिल या लिक्विड किसी भी चीज का उपयोग करते हुए कैट आइज़ का शेप दें। कोशिश करें कि एक ही तरह के शैडो का उपयोग पूरे ऊपरी हिस्से पर करें। आईलाइनर मार्कर का उपयोग भी किया जा सकता है।

आंखों के रंग से पहचानें इंसान का स्वभाव - different eye colors and what  they say about you... - AajTak

हुडेड आइज़
एक बार फिर से इसके नाम में ही छुपा है इस आंख का आकार। इस तरह की आंखों में पलक के ऊपरी हिस्से पर चमड़ी की अतिरिक्त परत होती है। जिसकी वजह से क्रीज को ठीक से डिफाइन करना मुश्किल होता है। इसलिए आईशैडो को ठीक उस एक्स्ट्रा चमड़ी के नीचे लगाएं। इस तरह की आपकी आखों को उठा हुआ दिखाने में मदद मिलेगी। अगर आप नकली आईलैशेज लगा रही हैं तो वे लैशेज चुनें जो बीच में से ज्यादा बड़ी होती हैं। इन्हें फ्लैटरी लैशेह भी कहा जमा है। चाहें तो स्मोकी लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।

aapki annkhe byan krti hai aapka vyaktitva aaiye jante hai kese | India

अपटर्न्ड आइज़
इन्हें कैट आइज़ भी कहा जाता है। ये वे आंखें हैं जिनका ऊपरी कोना यानी ऊपरी पलक का हिस्सा खिंचा हुआ और ऊपर को उठा हुआ होता है। इसकी वजह से ऊपरी हिस्से का कर्व कोने तक चला जाता है। निचली पलकें ज्यादा लम्बी दिखाई देती हैं। ये असल में आमण्ड आइज़ का ही एक प्रकार है। इस तरह की आंखों के लिए सबसे अच्छा तरीका है ऊपरी पलकों को हाइलाइट करना। आईशैडो को अपवर्ड ले जाने या आगे तक फैलाने की बजाय राउंड शेप में रखें। आईशैडो का डीप शेड आउटर कॉर्नर पर लगायें और शिमर शेड इनर कॉर्नर के लिए रखें। मस्कारा ऊपरी पलक और नीचे की पलक दोनों पर लगाएं लेकिन नीचे की पलक को हाइलाइट करें। कलर्ड आईलाइनर का उपयोग करें। ये आंखों के लुक को स्पेशल इफेक्ट देगा। इस मेकअप के साथ चेहरे के मेकअप को न्यूड या न्यूट्रल रखें।