Breaking News

खुशखबरीः सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, कीमतों में भारी कटौती, फटाफट चेक करें नए रेट

जून माह के पहले दिन ही जनता को महंगाई में थोड़ी राहत मिली है। लगातार बढ़ रही गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Price) पर सरकार ने राहत तो दी है। लेकिन ये राहत आम जनता को नहीं, बल्कि, छोटे दुकानदारों और होटल मालिकों को मिलेगी। LPG सिलेंडरों के दामों में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने इस महीने सिलेंडर के दामों में कटौती कर दी है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इससे पहले 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में मई में कटौती की गई थी।

सस्ते हुए 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम

IOC की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1473.50 रुपये प्रति सिलेंडर हैं जबकि इसके पहले इसका दाम 1595.50 रुपये था। इसका सीधा सा मतलब है सिलेंडर की कीमतों में 122 रुपये की कटौती की गई है। बता दें कि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने मई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 45.50 रुपये घटा दिए थे। तब इसकी कीमत 1641 रुपये से घटकर 1595.5 रुपये हो गए थे।

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 122 रुपये हुए कम

IOC की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर के नए दाम 1595.50 रुपए न होकर अब 1473.5 रुपए हो गई है। वहीं मुंबई में नई कीमत 1422.5 रुपए, तो कोलकाता में 1667.50 रुपए की जगह 1544.5 रुपए और चेन्नई में 1725.50 रुपए से घटकर नए दाम 1603 रुपए हो गए हैं।

जून माह में 19 किलो वाले LPG सिलिंडरों की कीमत

शहर                      जून                       मई
दिल्ली                     1473.5             1595.50
मुंबई                      1422.5             1545.00
कोलकाता                 1544.5             1667.50
चेन्नई                      1603                1725.50

रसोई गैस LPG सिलेंडर 115 रुपये हुई महंगी

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में घरेलू LPG के दाम 809 रुपये प्रति सिलेंडर है। बता दें कि अप्रैल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये घटाए गए थे, जिसके कारण इसके दाम 819 रुपये से घटकर 809 रुपये हो गए थे। इस वर्ष दिल्ली में जनवरी में LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया था। मार्च में रसोई गैस LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाकर 819 रुपये कर दिए गए थे।