Breaking News

खुलेगी किस्मत चमकेगा भाग्य, बस करे ये आसान से उपाय

जीवन में सुख शांति और धन वैभव पाने की चाह हर किसी की होती है | वैसे हर किसी की इच्छाएँ पूरी हो जाए, ऐसा भी सम्भव नहीं है | लेकिन यदि आपके मेहनत करने और भक्ति भाव से भरे होने पर भी आपको जीवन में दुखो का सामना करना पड़ रहा है | तो कुछ छोटे छोटे उपाय है, जिन्हे आपको करने की जरूरत है | ज्योतिष में बताये गए ये उपाय बेहद ही आसान है | ये आपके जीवन से दुखो का निपटारा कर सकते है | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |
  • आप सुबह जब भी उठे, तो सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियां देखे | इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है और हम पर कृपा बनाती है | हथेली देखने के बाद आप जमीन को छुए, इसके पश्चात् ही आप अपने पैर जमीन पर रखे |
  • हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है | इसीलिए गाय माता की सेवा अवश्य करे | आप सुबह जब भी खाना बनाये तो सबसे पहली रोटी गाय की ही बनाये | आप इस रोटी पर घी, चीनी या गुड़ डालकर गाय को खिलाये | इससे गौमाता के साथ साथ 33 कोटि देवी देवताओ का आशीर्वाद भी मिलता है |
  • शास्त्रों के अनुसार चींटियों को आटा डालने से रोगो से रक्षा होती है और सेहत तंदुरुस्त रहती है | इसीलिए आप सुबह शाम चींटियों को आटा अवश्य खिलाये | इससे उत्तम स्वास्थ्य के साथ साथ रोगो से भी रक्षा होती है |
  • घर में पूजाघर की नित साफ़ सफाई करे और रोजाना पूजा करे | पूजाघर में सुबह शाम दीप अवश्य जलाये | ये आपके जीवन की  सुख की वजह बनेगा |
  • पूजाघर के साथ साथ आप घर की साफ़ सफाई का भी विशेष ध्यान दे | ज्योतिष में बताया गया है कि माँ लक्ष्मी वहीँ वास करती है, जहाँ साफ़ सफाई रहती है | इसीलिए इस पर आप विशेष ध्यान दे |
  • महिलाओ और बुजुर्गो का सदा सम्मान करे | भूल से भी कभी इनका अपमान ना करे, अन्यथा इसका बड़ा हर्जाना आपको भुगतना पड़ सकता है |
  • पीपल के पेड़ को पवित्र माना गया है, साथ ही यह भगवन विष्णु से भी जुड़ा है | इसीलिए गुरुवार और शनिवार के दिन आप पीपल की विशेष पूजा करे और जल अवश्य अर्पित करे |
  • सुबह जल्दी उठे और स्नान कर ले | स्नान करने के बाद पवित्र जल से पुरे घर में आज छिड़काव करे |
  • किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है | आप गणेश जी के साथ साथ अपने कुलदेवता की भी पूजा करे | इससे आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी और दिन दूनी रात चौगुनी होगी |